चेतावनी: फ्रांस में आ सकती है कोरोना वायरस की चौथी लहर, इस बार और मचाएगा कहर !
फ्रांस में प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार ने खतरनाक कोविड-19 के चौथी लहर आने की चेतावनी जारी कर दी है।
पेरिस, जून 30: फ्रांस सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर जीन-फ्रांस्वा डेल्फ्रेसी ने कहा है कि फ्रांस में कोविड-19 वायरस की चौथी लहर जल्द आने की संभावना है। माना जा रहा है कि भारत में कोरोना वायरस के जिस वेरिएंट ने खतरनाक कहर बरपाया था, वही वेरिएंट फ्रांस में लोगों की जिंदगी में भूचाल लाने वाला है। फ्रांस के वरिष्ठ चिकित्सकों ने इसकी चेतावनी जारी करते हुए फौरन लोगों से सतर्क हो जाने के लिए कहा है।

फ्रांस में कोरोना की चौथी लहर
फ्रांस सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर जीन-फ्रांस्वा डेल्फ़्रैसी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के असर को कम करने के लिए सिर्फ और सिर्फ वैक्सीनेशन की रफ्तार को काफी तेज करना ही एकमात्र उपाय है। फ्रांस सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार ने कहा है कि अगले 2 महीने में फ्रांस में कोरोना वायरस की चौथी लहर आ सकती है। जीन-फ्रांस्वा डेल्फ़्रैसी ने रेडियो फ्रांस से बात करते हुए कहा कि ''मुझे लगता है कि हम बहुत जल्द चौथी लहर का सामना करने वाले हैं और मेरा मानना है कि इस बार कोरोना वायरस का जो लहर आने वाला है, वो पहले तीन लहर की तुलना में काफी ज्यादा खतरनाक साबित होने वाला है, क्योंकि अभी भी हम वैक्सीनेशन की रफ्तार को ज्यादा नहीं कर पाए हैं।
फ्रांस में खतरनाक चेतावनी जारी
फ्रास के प्रमुख महामारी विशेषज्ञ अरनॉड फोंटेनेॉट ने फ्रांस की सरकार को सलाह देते हुए कहा है कि सितंबर और अक्टूबर महीने में फ्रांस कोरोना वायरस की चौथी लहर से जूझ रहा होगा और कोरोना वायरस की चौथी लहर और भी ज्यादा खतरनाक तरह से कहर बरपा सकता है। फ्रांसीसी स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि कोविड-19 का डेल्टा वेरिएंट, जिसका दुनिया भर में तेजी से प्रसार हुआ है, उसने कुछ देशों को फिर से यात्रा प्रतिबंध को फिर से लागू करने के लिए मजबूर किया है और फ्रांस में अब कोविड-19 के जो भी नये मरीज मिल रहे हैं, उनमें 20 प्रतिशत मरीज डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित हैं।












Click it and Unblock the Notifications