'फ्रांस ने राज़ी किया था ट्रंप को सीरिया मत छोड़ो'
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों का कहना है कि उन्होंने ही राष्ट्रपति ट्रंप को राज़ी किया था कि सीरिया से अपने सैनिकों को वापस न बुलाएं और कहा था कि सीरिया में लंबे समय तक रहने की ज़रूरत है.
इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा कर दी थी कि अमरीका बहुत जल्द सीरिया से वापसी करने वाला है.
लेकिन इसके विपरीत बीते शनिवार अमरीका ने ब्रिटेन और फ्रांस के साथ मिलकर संदिग्ध रासायनिक हमले के जबाव में सीरियाई सरकार के ठिकानों को निशाना बनाया था.
फ्रांस के राष्ट्रपति का ये भी दावा है कि उन्होंने अमरीका को इस बात के लिए राज़ी किया था कि हालिया हमलों को कुछ ही ठिकानों तक सीमित रखा जाए.
नए प्रतिबंधों की तैयारी
सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद से संबंध रखने वाली रूस की कंपनियों पर अमरीका और प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है.
संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी राजदूत निक्की हैली ने कहा है कि इन नए प्रतिबंधों को सोमवार को सार्वजनिक किया जाएगा.
शिया-सुन्नी टकराव के कारण है सीरिया में तबाही?
सीरिया पर अमरीकी हमलों से असद झुक जाएंगे?
निक्की हैली ने उन ख़बरों से भी इंकार किया जिनमें कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप की सीरिया से अमरीकी सैनिकों को छह महीने के भीतर वापस बुलाने की योजना है.
उन्होंने कहा कि अमरीका ये सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सीरिया में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल आगे ना किया जा सके.
सीरिया पर हमला: कितना सही, कितना ग़लत
'सीरिया में ज़रूरत पड़ने पर अमरीका दोबारा हमले के लिए तैयार'
निक्की हैली ने कहा कि अमरीका सीरियाई क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट को हराने और ईरान के प्रभाव को बढ़ने से रोकने के लिए भी प्रतिबद्ध है.
रूस की चेतावनी
वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि सीरिया में पश्चिमी ताकतों की ओर से यदि और अधिक हमले किए गए तो इससे अंतरराष्ट्रीय जगत में अफरा-तफरी मच जाएगी.
ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान सीरियाई सरकार के दोनों सहयोगियों ने इस बात पर सहमति जताई कि पश्चिमी ताकतों के हमले की वजह से सीरिया में राजनीतिक समाधान की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा है.
सीरिया पर हमले से जुड़े ये 7 बड़े सवाल
'प्रतिशोध की भावना के साथ शीत युद्ध की हुई वापसी'
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications