फ्रांस ने जिहादी जहर बोने वाले इमाम को देश से निकाला बाहर, जानिए कौन है महजौब महजौबी, क्या कर रहा था?
France deports Muslim cleric: फ्रांस ने उस जहरीले इमाम को देश से बाहर निकाल दिया है, जो देश में जहर उगल रहा था। फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने घोषणा की है, कि ट्यूनीशियाई मुस्लिम धर्मगुरु, इमाम महजौब महजौबी को फ्रांस से निष्कासित कर दिया गया है।
आंतरिक मंत्री डार्मानिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी है, कि इमाम महजौब महजौबी को फ्रांसीसी झंडे का अपमान करने के लिए देश से बाहर निकाल दिया गया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, कि "कट्टरपंथी इमाम महजौब महजौबी को फ्रांस से बाहर निकाल दिया गया है। उसे गिरफ्तार करने के 12 घंटे के अंदर ही फ्रांस से बाहर निकाला गया है। हम ऐसे लोगों को ऐसे ही बख्शने वाले नही हैं।"
फ्रांसीसी झंडे को बताया था 'शैतानी'
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, इमाम महजौबी के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद फ्रांस में काफी तीखी प्रतिक्रिया दी गई थी, जब उसने फ्रांसीसी झंडे को "शैतानी" बताया था।
हालांकि, बैगनॉल्स-सुर-सीज में एटाउबा मस्जिद में रहने वाले इस मुस्लिम मौलवी ने अपने बयानों का बचाव किया है और दावा किया है, कि उन्हें गलत समझा गया और उन्होंने कहा, कि उनका कभी भी फ्रांसीसी ध्वज का अनादर करने का इरादा नहीं था।
उनके वकील ने फैसले के खिलाफ बहस करते हुए निष्कासन प्रक्रिया के खिलाफ अपील करने की योजना की जानकारी दी है।
रॉयटर्स के अनुसार, फ्रांसीसी मीडिया ने निष्कासन आदेश के कुछ हिस्सों का खुलासा किया है, जिसमें महजौबी पर "इस्लाम की शाब्दिक, पिछड़ी, असहिष्णु और हिंसक अवधारणा" को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है।
फ्रांसीसी गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, यह विचारधारा संभावित रूप से फ्रांसीसी गणतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है और फ्रांसीसी समाज को उकसा सकती है, जिसमें महिलाओं के खिलाफ भेदभाव, यहूदी समुदाय के साथ तनाव और जिहादी कट्टरपंथ को बढ़ावा देना शामिल है।
रॉयटर्स ने रेडियो नेटवर्क फ्रांस इन्फो के हवाले से बताया है, कि मुस्लिम मौलवी को गुरुवार शाम को ट्यूनिस की फ्लाइट में बिठाकर देश से बाहर निकाल दिया गया।
आपको बता दें, कि महजौबी 1980 के दशक से फ्रांस में रहता था और उसके पांच बच्चे हैं। उनके सभी बच्चे फ्रांसीसी नागरिक हैं, लेकिन वह अभी भी फ्रांसीसी नागरिक नहीं हैं और रविवार को फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने उसका फ्रांस में रहने का परमिट रद्द कर दिया है। फ्रांस सरकार ने कहा है, कि वो फ्रांस में रहकर धार्मिक जिहाद को बढ़ावा दे रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications