100 वर्षों में सबसे खतरनाक बाढ़ झेल रहा है फ्रांस और यूरोप

पेरिस। यूरोप के सबसे अहम देशों में से एक फ्रांस इन दिनों 100 वर्षों में सबसे भयानक बाढ़ का सामना करने को मजबूर है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ इतनी भयानक है कि पेरिस के लूव्रे म्‍यूजियम को भी बंद करना पड़ गया है। इस म्‍यूजियम में सबसे ज्‍यादा लोग आते हैं और हर वर्ष यहां पर टूरिस्‍ट्स का नया रिकॉर्ड बनता है।

France and Europe facing biggest flood in 100 years

अभी जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रह सकती है। न सिर्फ फ्रांस बल्कि यूरोप के बाकी हिस्‍से भी बाढ़ की चपेट में हैं। पेरिस के प्रशासन ने लूव्रे म्‍यूजियम में मौजूद मूर्तियों को हटाने का आदेश दिया गया है। पेरिस स्थित सेन नदी का स्‍तर छह गुना तक बढ़ गया है।

यूरोप में इमरजेंसी जैसे हालात

बारिश की वजह से अब तक यूरोप में 11 लोगों की मौत हो चुकी है और तेज बारिश जारी है। जर्मनी के कई हिस्‍से भी बाढ़ की चपेट में हैं और यूक्रेन के भी यही हाल हैं। बेल्‍जियम और पोलैंड में भी भारी बारिश की वजह से कई शहरों में तबाहा का माहौल है। यूरोप में बाढ़ की वजह से इमरजेंसी के हालात हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+