फ्रांस में एफिल टॉवर या पर्यटन स्थल पर जाने के लिए 'कोरोना पास' की होगी जरूरत, डेल्टा वेरिएंट को लेकर फैसला
फ्रांस में एफिल टॉवर या पर्यटन स्थल पर जाने के लिए 'कोरोना पास' की होगी जरूरत, डेल्टा वेरिएंट को लेकर लिया गया फैसला
परिस, 22 जुलाई: फ्रांस में किसी भी पर्यटन स्थल, एफिल टॉवर संग्रहालय या सिनेमाघरों में एंट्री से पहले अब आगंतुकों को विशेष कोरोना वायरस पास की जरूरत होगी। समाचार एजेंसियों ने बुधवार को बताया कि फ्रांस की सरकार कोविड-19 के डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला किया है। इस विशेष कोविड-19 पास की आवश्यकता को अनिवार्य कर दिया गया है। ये पास उन्ही पर्यटक को मिलेगा, जो पूरी तरह से वैक्सीनेट हो। आगंतुकों को पास हासिल करने के लिए यह दिखाना पड़ेगा कि उनका वैक्सीनेशन हो चुका है। वहीं वह कोरोना निगेटिव हैं। यानी कोरोना जांच का प्रमाणपत्र भी दिखाना होगा।

क्या है कोरोना पास?
फ्रांस ने अपने एक सरकारी आदेश में कहा है कि बुधवार (21 जुलाई) को सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों पर यह 'कोरोना पास' वाला नियम लागू हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों चाहते हैं कि ये नियम रेस्तरां और कई अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी लागू हो। 'कोरोना पास' की अनिवार्यता को लागू करने के लिए एमैनुएल मैक्रों जल्द से जल्द एक विधेयक पारित करना चाहते हैं। इसमें सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स और मेडिकल टीम के लोगों के लिए टीके की खुराक लेने की जरूरत को शामिल किया गया है। संसद के निचले सदन में बुधवार से इस विधेयक पर बहस शुरू हो गई है।
फिर से बढ़ रहे हैं फ्रांस में कोरोना के मामले?
हालांकि फ्रांस में कई लोगों ने इस फैसले का विरोध किया है। टीकाकरण विरोधी प्रदर्शनकारी आने वाले दिनों में इस फैसले के खिलाफ विरोध करने की योजना भी बना रहे हैं। अल्पाइन शहर चेम्बरी में बुधवार को पास-विरोधी प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रदर्शनकारियों का एक समूह देखने को मिला। जो विरोध करते हुए टाउन हॉल में प्रवेश कर गए थे। उन्होंने एक दीवार से फ्रांसीसी राष्ट्रपति एइमैनुएल की एक फोटो भी दीवार से हटा दी थी।
असल में फ्रांस में बसंत के मौसम में कोरोना के मामलों में कमी आई थी लेकिन पिछले दो हफ्तों के केसों में फिर से बढ़ोतरी हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए कई इलाकों में प्रतिबंध लगाए गए हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications