फ्रांस सरकार ने कानून लाकर स्कूलों में मोबाइल फोन पर लगाया बैन
पेरिस। फ्रांस की सरकार ने एक कानून पारित कर स्कूल में मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। अब गर्मी की छुट्टियों के बाद, जब नया सेशन शुरू होगा तब बच्चों को बिना मोबाइल के स्कूल जाना होगा। इसमें माध्यमिक स्कूल तक के बच्चों पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, विकलांग और इमरजेंसी के लिए बच्चों को छूट दी गई है। सोशल मीडिया और फ्रांस में ज्यादातर लोगों ने सरकार के इस कदम का वेलकम किया है।

फ्रांस के शिक्षा मंत्री ज्यां माइकल ब्लैंक्वैर ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य शिक्षा के स्तर उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित करने, सामाजिक दायरा बढ़ाने और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम करने के लिए प्रेरित करना है। स्टूडेंट्स को अनुरोध किया गया है कि स्कूल में मोबाइल वे या तो बंद रखें या फिर लॉकर में जमा करा दें।
फ्रांस सरकार ने लाये इस कानून के अनुसार, अगर बच्चे नियमों का पालने नहीं करते हैं, तो टीचर्स को दिन के अंत तक फोन जब्त करने की इजाजत है। वहीं, हाई स्कूल के स्टूडेंट्स को क्लास में पर्सनल टैबलेट और स्मार्ट वॉच का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है।
यह भी पढ़ें: गूगल का Andriod Pie ऐसे करेगा आपकी लाइफ को आसान, जानिए इसके फीचर












Click it and Unblock the Notifications