फ्रांस ने भारत घूमने आए अपने नागरिकों को जम्मू कश्मीर और बॉर्डर एरिया पर ना जाने को कहा

नई दिल्ली। फ्रांस ने भारत में घूमने आए अपने नागरिकों के लिए ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है। बुधवार को फ्रांस ने अपने नागरिकों से कहा है कि वो जम्मू कश्मीर और उन सूबों में ना जाए जहां भारत का पाकिस्तान से बॉर्डर मिलता है। जो कश्मीर में हैं, उनसे वहां से निकलने को कहा गया है।

france advises travelers against visiting JK and pakistan border area

बता दें कि दोनों देशों के बीच लगातार तनाव बना हुआ है। बुधवार को पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के बाद सेना और बीएसफ को सीमा पर उच्चतम स्तर पर अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने नियंत्रण रेखा के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है।

कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंक हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की जान चली गई थी। इसकी जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद ने ली। जिसका ठिकाना पाकिस्तान में है। इसके बाद 26 जनवरी को इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी ट्रेनिंग सेंटर पर हमले किए। इसमें दावा किया गया कि उसके ठिकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर भी लगातार गोलीबारी हुई।

बुधवार सुबह पाक की और से दावा किया गया है कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में दो भारतीय सैन्य विमानों को मार गिराया और एक पायलट को गिरफ्तार किया है, पायलट की गिरफ्तारी की बात भारत ने भी मानी है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट में दावा किया कि एक विमान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में गिरा, जबकि एक अन्य जम्मू कश्मीर में गिरा। इस घटना के बाद एक बार दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+