ट्रम्प पर दर्ज हुआ चौथा आपराधिक केस, चुनावी नतीजे पलटने की कोशिश का आरोप, खत्म हो सकता है राजनीतिक करियर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर एक और आपराधिक मामला दर्ज हुआ है। ट्रम्प पर जॉर्जिया प्रांत में चुनावी नतीजों को पलटने लिए धोखाधड़ी, धमकी देने और जालसाजी के आरोपों के लिए एक और मामला दर्ज हुआ है।

सोमवार को जॉर्जिया के ग्रैंड जूरी ने उन पर आपराधिक आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रंप ने 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेट्स से मिली हार को पलटने का प्रयास किया था।

Fourth criminal case filed against Trump

इस साल 77 वर्षीय रिपब्लिकन को निशाना बनाने वाला यह चौथा मामला है। ट्रम्प पर पहले से ही न्यूयॉर्क, दक्षिण फ्लोरिडा और वाशिंगटन में मुकदमा चल रहा है।

गुरुवार को एटलांटा की कोर्ट ने चार्जशीट जमा की। 98 पन्नों के चार्टशीट में ट्रम्प सहित कुल 19 आरोपियों और 41 आपराधिक मामलों को सूचीबद्ध किया गया है। इनमें से 13 मामलों में ट्रम्प का नाम शामिल है।

अदालत ने ट्रम्प को 25 अगस्त तक सरेंडर करने का समय दिया है। पूर्व राष्ट्रपति के अलावा व्हाइट हाउस के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज, वकील रूडी गिउलिआनी और जॉन ईस्टमैनके ऊपर भी केस दर्ज किया गया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, चार्जशीट में कहा गया है कि, 'ट्रंप और आरोपी बनाए गए अन्य आरोपियों ने यह मानने से इनकार कर दिया कि वे हार गए हैं। वो जानबूझकर चुनाव परिणाम को खुद के पक्ष में गैरकानूनी रूप से बदलने की साजिश में शामिल हुए।'

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प पर झूठे बयान देने, जालसाजी, गवाहों को प्रभावित करने, राज्य को धोखा देने की साजिश करने, चोरी और झूठी गवाही के चार्ज लगाए गए हैं। इनमें से सबसे गंभीर चार्ज राकेटियर और करप्शन ऑर्गेनाइजेशन एक्ट के उल्लंघन का है, जिसमें ट्रम्प को 20 साल जेल की सजा भी हो सकती है।

क्या है जॉर्जिया क्रिमिनल केस

यह मामला 2 जनवरी 2021 के फोन कॉल से शुरू हुआ। इसमें ट्रम्प ने जॉर्जिया के शीर्ष चुनाव अधिकारी ब्रैड रैफेंसपर्गर से जॉर्जिया राज्य में चुनावी हार को पलटने के लिए दोबारा गिनती करने और पर्याप्त वोट "ढूंढने" के लिए कहा था। ट्रम्प ने रैफेंसपर्गर से फोन पर कहा कि वह चाहते हैं कि राज्य के 16 इलेक्टोरल वोट उनके हिस्से में आएं। हालांकि रैफेंसपर्गर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

ट्रम्प से जुड़े 3 और आपराधिक मामले

पहला आपराधिक मामला (पॉर्न स्टार केस)

न्यूयॉर्क के मैनहैटन कोर्ट ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर क्रिमिनल केस चलाने की घोषणा की। 4 अप्रैल को एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और आर्थिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के केस में उनपर 34 आरोप लगाए गए। इस मामले की सुनवाई न्यूयॉर्क में 25 मार्च 2024 से होनी है

दूसरा आपराधिक मामला (सीक्रेट्स डॉक्यूमेंट्स केस)

ट्रम्प पर सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स का भी एक मामला है जिसका मुकदमा 20 मई से फ्लोरिडा में शुरू होगा। पिछले साल डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा रिसॉर्ट पर FBI ने रेड डाली दी थी। इस दौरान FBI को करीब 100 क्लासिफाइड दस्तावेज मिले थे।

अमेरिका में राष्ट्रपति समेत किसी भी अधिकारी द्वारा अनधिकृत स्थान पर क्लासिफाइड दस्तावेज रखना अमेरिकी कानून के खिलाफ है। ऐसे में ट्रम्प पर सरकारी सीक्रेट को अवैध रूप से रखने, न्याय में बाधा डालने और साजिश रचने का भी आरोप लगा है।

तीसरा आपराधिक मामला (कैपिटल हिंसा केस)

अमेरिका में 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में हुई हिंसा के मामले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है। ट्रम्प ने इस मामले में भी खुद को निर्दोष बताया है।

कैपिटल हिंसा मामले में ट्रम्प पर 4 आरोप लगाए गए हैं। इनमें देश को धोखा देने की कोशिश, सरकारी कामकाज में बाधा डालने की साजिश और जनता के अधिकारों के खिलाफ साजिश रचने जैसे आरोप हैं।

मामले में सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट जज मोक्सिला उपाध्याय ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तारीख दी है। इस मामले में पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प पर जो आरोप लगे हैं, अगर वे साबित हो जाते हैं तो उन्हें अमेरिका के कानून के मुताबिक 20 साल तक की जेल हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+