जानिए 'dislike' बटन को क्यों पसंद नहीं करते मार्क जुकरबर्ग
कैलीफोर्निया। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर डिसलाइक यानी नापसंद का बटन लाने पर चर्चा जोरों पर हैं। दुनिया में एक बड़ा वर्ग ऐसा है, जो चाहता है कि फेसबुक पर डिसलाइक का बटन आये, लेकिन खुद फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग इस बटन को पसंद नहीं करते हैं।

आखिर इसके पीछे क्या कारण हैं, यह जानने की कोशिश जब मीडिया ने की, तो मार्क जुकरबर्ग ने खुद कारणों का खुलासा कर दिया। उन्होंने निम्न कारण बताये, जिनके चलते वो नहीं चाहते हैं कि फेसबुक पर कभी भी डिसलाइक का बटन आये।
- जो हम सोचते हैं कि अच्छा है जरूरी नहीं है कि वो दुनिया की नजर में अच्छा हो, लेकिन जब आपकी पसंद को दुनिया नकार देती है तो आपके सेंटीमेंट को ठेस पहुंचती है। इसीलिये अगर आपके पोस्ट पर लाइक से ज्यादा डिसलाइक पड़े तो आपकी भावनाओं को निश्चित तौर पर ठेस पहुंचेगी, इसीलिये फेसबुक इस बटन को रखना नहीं चाहता है।
- अगर कोई व्यक्ति लोगों के उत्साहवर्धन के लिये कुछ पोस्ट करता है और उस पर डिसलाइक पड़ते हैं, तो जिन लोगों का उत्साहवर्धन होने वाला भी होगा, वो नहीं होगा।
- विज्ञापनदाता इस बटन को इसलिये नहीं चाहेंगे, क्योंकि अगर उनके उत्पाद पर ज्यादा डिसलाइक पड़े तो उनकी ब्रांड वैल्यू खतरे में पड़ जायेगी।
- रही बात किसी पोस्ट पर नकारात्मक फीलिंग को एक्सप्रेस करने की, तो उसके लिये कमेंट सेक्शन है, जिसका इस्तेमाल आम लोग आसानी से कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications