Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Twitter पर वापसी नहीं करेंगे डोनाल्ड ट्रंप! कहा, यहां फर्जी अकाउंट की है भरमार..लौटने की कोई वजह नहीं

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने जिन समस्याओं का सामना किया वह अविश्वसनीय थीं। हालांकि उन्होंने एलन मस्क की प्रशंसा की लेकिन साथ ही साथ उन्होंने ट्रूथ सोशल के साथ बने रहने के संकेत भी दे दिए।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि उन्हें ट्विटर (Twitter) पर लौटने में कोई दिलचस्पी नहीं है। बता दें की ट्रंप की ट्विटर पर वापसी हो गई है। ब्लू टिक के साथ उनका ट्विटर अकाउंट को फिर से बहाल कर दिया गया है। खबर के मुताबिक एक दिन पहले एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्रंप के ट्विटर अकाउंट पर से बैन हटाने के लिए पोल कराया था। इस पोल में 1.50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। इस पोल में 51.8 फीसदी लोगों ने पूर्व राष्ट्रपति की ट्विटर पर वापसी को लेकर सहमति जताई, जबकि 48.2 प्रतिशत लोग इससे असहमत हैं।

ट्विटर पर नहीं लौटेंगे ट्रंप!

ट्विटर पर नहीं लौटेंगे ट्रंप!

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर इस्तेमाल करने से साफ इनकार कर दिया है। खबर के मुताबिक, अकाउंट रिस्टोर हो जाने के बाद एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनके पास ट्विटर पर आने की कोई वजह नहीं है। उन्हें इसका कोई कारण नहीं दिखता है। उनका मानना है कि ट्विटर पर अब बॉट्स और फर्जी अकाउंट की भरमार हो गई है। बता दें कि, एलन मस्क की घोषणा के कुछ देर बाद ही ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप के अकांडट से बैन हटा लिया गया था।

मस्क की प्रशंसा की

मस्क की प्रशंसा की

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने जिन समस्याओं का सामना किया वह अविश्वसनीय थीं। हालांकि उन्होंने एलन मस्क की प्रशंसा की लेकिन साथ ही साथ उन्होंने ट्रूथ सोशल के साथ बने रहने के संकेत भी दे दिए। उन्होंने कहा कि वह अपने ट्रम्प मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप (TMTG) स्टार्टअप द्वारा विकसित ऐप, अपने नए प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल के साथ बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह ट्विटर की तुलना में बेहतर है और यहां वे यूजर्स के साथ अच्छे से जुड़े हुए हैं। बता दें कि, पहले ट्रंप के ट्विटर पर 88 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स थे। अब फिर से उनके फॉलोवर्स बढ़ने शुरू हो गए हैं।

जानें क्यों हुआ था ट्रंप का अकाउंट बैन?

जानें क्यों हुआ था ट्रंप का अकाउंट बैन?

6 जनवरी 2021 में यूएस कैपिटल में दंगे हुए थे। इसके लिए काफी हद तक डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया गया था। दंगों में पूर्व राष्ट्रपति की भूमिका को लेकर अमेरिका में जांच चल रही है। उस समय ट्रंप अपने समर्थकों से ट्विटर के माध्यम से लोगों से बात किया करते थे। इन्हीं कारणों से उन्हें दंगों के ठीक बाद उन्हें ट्विटर से बैन कर दिया गया था। तब से लेकर अब तक ट्रंप अपने सोशल नेटवर्किंग ऐप ट्रुथ सोशल पर एक्टिव हैं।

ट्रंप का ट्विटर अकाउंट हुआ बहाल

ट्रंप का ट्विटर अकाउंट हुआ बहाल

एलन मस्क ने ट्विटर डील पूरी होने के बाद ट्रंप के अकाउंट को फिर से बहाल करने के संकेत दे दिए थे। करीब 22 महीने बाद डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को बहाल किया गया है। पोल के बाद मस्क ने ट्वीट किया था, जनता बोल चुकी है। ट्रंप को बहाल किया जाएगा।

एलन मस्क फ्री स्पीच के पक्षधर हैं

एलन मस्क फ्री स्पीच के पक्षधर हैं

एलन मस्क फ्री स्पीच के पक्षधर रहे हैं। उनके इस कदम को काफी लोगों ने सराहा है। वहीं कई लोगों का मानना है कि, डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंच रिस्टोर करना एक गलत निर्णय है।

एलन मस्क ने किए कई बदलाव

एलन मस्क ने किए कई बदलाव

एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद कई बड़े बदलाव किए हैं। पिछले महीने मस्क ने 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर में कंपनी का अधिग्रहण किया था। इसके बाद सबसे पहले उन्होंने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल समेत चार बड़े अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने कंपनी की स्थिति को सुधारने का हवाला देकर आधे से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद उन्होंने कंपनी में वर्क फ्रॉम होम खत्म कर दिया। हालांकि, उन्होंने टीम मैनेजर से कहा था कि वे जॉब रिस्क पर कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम की पेशकश कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+