डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ी मुश्किल, एडल्ट स्टार को पैसे देने के मामले में आरोपी करार, हो सकते हैं गिरफ्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पोर्न स्टार को पैसे देने के मामले में चलेगा मुकदमा। रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।

donald trump

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किल बढ़ गई हैं। पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को दिए गए पैसों की जांच के बाद ज्यूरी ने उन्हें आरोपी करार दिया है, यानि अब उनके खिलाफ इस केस में मुकदमा चलेगा। डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने 2016 में राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान पोर्न स्टार को पैसे दिए थे। दरअसल ट्रंप पर शादी से इतर रिश्ते रखने का आरोप था, लेकिन वह नहीं चाहते थे कि चुनाव प्रचार के दौरान यह बात सामने आए, यही वजह है कि उन्होंने पोर्न स्टार को पैसे दिए थे। बता दें कि किसी भी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर पहली बार क्रिमिनल केस लगा है।

ग्रैंड ज्यूरी ने इस बात को माना है कि डोनाल्ड ट्रंप ने पोर्न स्टार स्टोर्मी डैनियल्स को 130000 डॉलर का भुगतान किया था, जांच में यह बात सामने आई है। हालांकि अभी तक इस बात की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि उनके खिलाफ कौन-कौन से आरोप लगे हैं, जिसके तहत मुकदमा चलेगा। ट्रंप की लीगल टीम का कहना है कि उनके खिलाफ क्या चार्ज हैं, अभी वह नहीं बताया गया है। साथ ही ट्रंप की लीगल टीम का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते तक सरेंडर कर सकते हैं।

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में रहते हैं और वह न्यूयॉर्क सिटी आएंगे और कोर्ट में सुनवाई के दौरान अपनी गिरफ्तारी दे सकते हैं। कोर्ट ने जिस तरह से ट्रंप के खिलाफ मुकदमा चलाने का फैसला सुनाया है उसके बाद रिपब्लिकन और ट्रंप के सहयोगियों ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्रूथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और इंटरव्यू में ट्रंप ने अपने खिलाफ मुकदमा चलाए जाने को राजनीति से प्रेरित करार दिया। ट्रंप के वकील ने कहा उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है, हम कोर्ट में इस राजनीतिक मुकदमे का डटकर सामना करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+