सबकी पोल खोल दूंगा, गद्दी से हटाए जाने के बाद अब तक बौखलाए हुए हैं इमरान खान, अब दी नई गीदड़-भभकी

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने मंगलवार को शहबाज शरीफ सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि इन लोगों के शासन में देश बांग्लादेश तक से पिछड़ गया। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ साजिशें रची गई...

इस्लामाबाद, 6 जुलाई : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (imran khan) ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गई और उन्हे सत्ता से बेदखल कर दिया गया। इमरान ने इस दौरान पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान में इस वक्त फासीवादी सरकार है और इसमें अलग-अलग किरदारों वाले लोग शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि, वे इसलिए अभी तक चुप हैं क्योंकि कौम और मुल्क का वे नुकसान नहीं चाहते हैं। इमरान खान ने कहा, 'मुझे सबकुछ पता है किसने किया है, मैंने एक वीडियो बनाकर सुरक्षित स्थान पर रखा है। अगर मुझे कुछ होता है तो लोगों को पता चले कि आखिर सच्चाई क्या थी। कौन-कौन किरदार खेल में शामिल थे। लोगों को पता चले किसने क्या-क्या किया, सच्चाई क्या है। इमरान ने आगे कहा कि, वे अभी मजबूर हैं, इसलिए नहीं बोल रहे हैं, लेकिन वे बोलेंगे। उन्होंने मंगलवार को अपने बानी गाला आवास से लाइव बोलते हुए शहबाज शरीफ सरकार पर हमला बोल दिया।

photo

धमकाया गया तो पोल खोल देंगे इमरान

धमकाया गया तो पोल खोल देंगे इमरान

इमरान खान ने कहा कि,अगर उन्हें नुकसान पहुंचता है, या धमकाया और परेशान किया जाएगा तो उनके सामने सच्चाई सामने लाने के अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा। पीएम शहबाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-क्यू और आसिफ अली जरदारी की पीपीपी पर हमला बोलते हुए इमरान खान ने आगे कहा कि ये दोनों ही भ्रष्टाचारी हैं और आज बादशाह बने घूम रहे हैं।

बांग्लादेश पाकिस्तान से आगे निकल गया

बांग्लादेश पाकिस्तान से आगे निकल गया

इमरान खान ने यह भी कहा, 'ये दोनों पार्टियां 30 सालों से सत्ता में है। 1980 के दशक में पाकिस्तान सबसे आगे था। 1990 में इन लोगों ने सत्ता संभाली और तब से भारत हमसे आगे निकल गया। यहां तक कि बांग्लादेश भी हमसे आगे चला गया।

पाकिस्तान में फासीवाद की सरकार

पाकिस्तान में फासीवाद की सरकार

पाकिस्तान में आज जिस तरह का फासीवाद है, वैसा कभी नहीं देखा गया। इन लोगों ने टीवी और मीडिया पर दबाव बनाया और हमें ब्लैकआउट कर दिया। लेकिन सोशल मीडिया ने हमें मजबूती दी। पुराने दौर में सिर्फ एक टीवी चैनल था, लेकिन अब ये लोग सूचनाओं को रोक नहीं सकते।

देश गर्त में जा रहा है

देश गर्त में जा रहा है

इमरान खान ने कहा कि यह सोशल मीडिया का जमाना है। जिसके पास भी मोबाइल फोन है, उसके पास आवाज है। ऐसा इतिहास में कभी नहीं हुआ था। इमरान ने शहबाज शरीफ पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये लोग मुल्क को अराजकता की ओर लेकर जा रहे हैं। पूर्व पीएम ने कहा, 'क्या यही लोकतंत्र है। पहले साज़िश के तहत मेरी सरकार हटाई गई और फिर चोरों को सत्ता दे दी गई। सारे संस्थानों को तबाह किया जा रहा है। हम फासीवाद की ओर जा रहे हैं।' इमरान खान ने कहा कि आसिफ अली जरदारी की तो करप्शन की ऐसी कहानियां हैं कि उन्हें मिस्टर 10 पर्सेंट ही कहा जाता है। नवाज शरीफ के भ्रष्टाचार पर तो फिल्म ही बनी हुई है।

महंगाई की सारी रिकॉर्ड टूट गई

महंगाई की सारी रिकॉर्ड टूट गई

इमरान खान ने मुल्क में बढ़ी महंगाई को लेकर हमला बोलते हुए कहा, 'ये कौम को कहकर आए थे कि महंगाई कम करेंगे लेकिन महंगाई के सारे रिकॉर्ड टूट गए। सरकार के सर्वे में बताया गया है कि आर्थिक गतिविधियां बिल्कुल सही ट्रैक पर थीं। इंडस्ट्री भी बढ़ रही थी। रोज़गार भी बढ़ रहा था। लेकिन ऐसे वक्त में इन लोगों ने साजिश की और हमारी सरकार गिरा दी। उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ पैसे के भूखे हैं और इसके लिए तो ये इजरायल को भी स्वीकार कर लेंगे। यहां तक कि कश्मीर को भी दांव पर लगाकर इंडिया से दोस्ती कर लेंगे। उन्हें पाकिस्तान से कोई मतलब नहीं है, ये लोग सिर्फ पैसा के लिए सत्ता में आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+