इमरान खान की पार्टी के इंस्टाग्राम हेड का हुआ अपहरण, पूर्व प्रधानमंत्री बोले- ये तो जंगलराज है

इमरान ने ट्वीट किया, बीती देर रात एक और अपहरण। इस बार पीटीआई के इंस्टाग्राम हेड अताउर रहमान का फैसल टाउन लाहौर लाहौर से अपहरण। हमारी सोशल मीडिया टीम के सदस्यों के लगातार अपहरण की कड़ी निंदा करता हूं।

Imran Khan’s Instagram head abducted

अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी का सोशल मीडिया संभालने वाली टीम के हेड का अपहरण कर लिया गया है। ये दावा खुद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने किया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि इंस्टाग्राम हेड अताउर रहमान का लाहौर से अपहरण कर लिया गया है।

इमरान खान ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, "पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के इंस्टाग्राम हेड अताउर रहमान का फैसल टाउन लाहौर से अपहरण कर लिया गया है। हमारी सोशल मीडिया टीम के सदस्यों के लगातार अपहरण की निंदा करता हूं। अता पंद्रह साल से हमारे साथ हैं। ताकतवर लोग बेशर्मी से सभी कानूनों को तोड़ रहे हैं।"

इमरान खान ने ट्वीट कर अपनी पार्टी के इंस्टाग्राम हेड के रिहाई की मांग की। गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार पीटीआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने खुफिया एजेंसियों और पुलिस के सहयोग से इन दिनों सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं, खासतौर पर पीटीआई के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है।

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते FIA ने एक अन्य प्रमुख सोशल मीडिया कार्यकर्ता वकास अमजद को गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी के बाद पीटीआई कार्यकर्ताओं ने वकास की न्यायिक हिरासत में प्रताड़ित किए जाने का आरोप भी लगाया था।

इससे पहले मार्च में इमरान खान के करीबी व्यक्ति अजहर मशवानी को भी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। इमरान खान ने पार्टी के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के अपहरण का आरोप सैन्य प्रतिष्ठान पर लगाया है।
इमरान खान ने अमजद की प्रताड़ना की निंदा करते हुए कहा, 'आज पाकिस्तान में जंगल का कानून है।' खान ने अफसोस जताते हुए कहा कि ऐसे आदेश एक उच्च अधिकारी (प्रतिष्ठान) की तरफ से आता है। ऐसा लगता है कि वह सभी कानूनों से ऊपर है।

इमरान ने कहा कि उसके आदेश पर पहले अपहरण किए जाते हैं, फिर फर्जी एफआईआर दर्ज की जाती हैं। खान ने कहा कि पाकिस्तान 'बनाना रिपब्लिक' बन गया है, जहां कानून का कोई शासन नहीं है और केवल जंगल का कानून है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+