पॉलिटिक्स में आने से पहले कॉमेडियन थे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की, की थी लॉ की पढ़ाई

नई दिल्ली, फरवरी 24। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई महीनों से चल रहा विवाद अब जंग के मैदान तक पहुंच गया है। गुरुवार सुबह रूसी सेना ने यूक्रेन के कई शहरों पर आक्रमण कर दिया, जिसमें यूक्रेन के 40 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। रूस के इस हमले के बाद भी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पीछे हटने से साफ इनकार कर दिया है और कहा है कि वो रूस के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे। अपने तल्ख तेवरों के कारण वोलोडिमिर जेलेंस्की पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। आइए आपको वोलोदिमिर जेलेंस्की के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां बताते हैं, जो उनके राजनीतिक जीवन में आने से पहले की हैं।

पॉलिटिक्स में आने से पहले क्या थे वोलोदिमिर जेलेंस्की?

पॉलिटिक्स में आने से पहले क्या थे वोलोदिमिर जेलेंस्की?

आपको बता दें कि 44 साल के वोलोदिमिर जेलेंस्की ने 2019 में यूक्रेन के राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभाली थी। वो यूक्रेन के छठें राष्ट्रपति हैं। पॉलिटिक्स में आने से पहले वो मनोरंजन की दुनिया के बादशाह थे। जी हां, यूक्रेन के राष्ट्रपति बनने से पहले वोलोदिमिर जेलेंस्की को एक कॉमेडियन के रूप में पहचाना जाता था। 17 साल की उम्र से ही जेलेंस्की ने कॉमेडी शो के अंदर हिस्सा लेना शुरू कर दिया था।

2015 में आए टीवी शो से बनी उनकी पहचान

2015 में आए टीवी शो से बनी उनकी पहचान

आपको बता दें कि वोलोदिमिर जेलेंस्की को 2015 में आए टीवी शो 'सरवेंट ऑफ द पीपल' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। इस शो में जेलेंस्की लीड रोल में थे। यह सीरियल काफी पॉपुलर हुआ था और इस शो के क्रिएटर भी वह खुद ही थे। इस शो के हिट होने के बाद उन्होंने राजनीति की दुनिया में जाने का फैसला लिया और वह उक्रेन के राष्ट्रपति बन गए।

वोलोदिमिर के दादा थे आर्मी का हिस्सा

वोलोदिमिर के दादा थे आर्मी का हिस्सा

आपको बता दें कि वोलोदिमिर जेलेंस्की के पिता प्रोफेसर थे और उनके दादा ने द्वितीय विश्वयुद्ध लड़ा था। 25 जनवरी, 1978 को जन्मे जेलेंस्की की मां इंजीनियर थी। सिमोन के पिता और तीन भाई हॉलोकॉस्टमें मारे गए थे। यहूदी परिवार में जन्म लेने वाले जेलेंस्की के पास लॉ की डिग्री है, लेकिन उन्होंने वकालत नहीं की और एक्टिंग की राह चुनी थी।

ये भी पढ़ें: रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन का नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों में है शुमार, जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+