इराक युद्ध और बुश की नीतियों का नतीजा है आईएसआईएस!
लंदन। एक ओर पूरी दुनिया अभी तक यह समझ नहीं पा रही है कि आखिर इराक और सीरिया पर अपना कब्जा कर चुके आतंकी संगठन आईएसआईएस पर कैसे काबू पाया जाए तो वहीं ब्रिटेन के पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर ने इससे जुड़ा एक खुलासा किया है।

ब्लेयर ने एक इंटरव्यू में साफ तौर पर इराक में हुए युद्ध और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश को आईएसआईएस के लिए जिम्मेदार बताया है।
ब्लेयर ने कहा सॉरी
यह इंटरव्यू आज राज सीएनएन पर टेलीकास्ट होगा। इस इंटरव्यू में ब्लेयर ने सॉरी कहा है और कहा है कि कुछ हद तक उन्हें आईएसआईएस के जन्म के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
इराक में वर्ष 2003 में शासक सद्दाम हुसैन को सत्ता से बाहर फेंकने के लिए अमेरिका ने हमला किया था। इसमें ब्रिटेन ने उसका साथ दिया था। हालांकि ब्लेयर ने इराक युद्ध को एक अपराध तो बताया लेकिन इस बात को मानने से साफ इंकार कर दिया कि उन्होंने इस युद्ध में शामिल
होकर कोई अपराध किया था। ब्लेयर से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या इराक का युद्ध एक गलती थी, ब्लेयर ने सिर्फ इतना कहा कि उन्हें इंटेलीजेंस गलत हासिल हुई थी।
युद्ध की वजह से आईएसआईएस
ब्लेयर ने कहा इराक का युद्ध आज आईएसआईएस के ताकतवर होने की सबसे बड़ी वजह है। इस बात को कोई इंकार नहीं कर सकता है। ब्लेयर के मुताबिक वर्ष 2003 में जिन लोगों ने सद्दाम हुसैन को हटाया उन्हें वर्ष 2015 की स्थितियों के लिए जिम्मेदार न ठहराना एक गलती होगी।
ब्लेयर ने यह बात उस समय कुबूल की है जब पिछले दिनों एक रिपोर्ट के आने के बाद हड़कंप मच गया था। 'व्हाइट हाउस मेमो' में बताया गया था कि कैसे ब्लेयर और बुश इराक में खूनी खेल के लिए तैयारियां कर रहे थे।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications