कार में बच्चे को लॉक कर भूल गया बाप, मौत
अबु धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक पिता अपने चार वर्षीय बेटे को कार में बंद कर भूल गया, जिससे दम घुटने और अत्यधिक गर्मी के कारण बच्चे की मौत हो गई। शरजाह के अल रमसा इलाके में शुक्रवार को अपने बेटे को लेकर घर लौट रहे पिता को लगा कि बच्चा कार से बाहर निकल गया है और उसने कार लॉक कर दी।

शरजाह पुलिस ने हाल ही में चलती हुई इंजन के साथ कार में बच्चों को न छोड़ने की चेतावनी जारी की है। पिछले वर्ष शरजाह में ही इस तरह की पांच घटनाएं सामने आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications