लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी की विदेश यात्रा का टाइट शिड्यूल.. व्यस्तताओं के बाद भी जानें कहां-कहां जाएंगे?
PM Modi Foreign Visit 2024: मोदी सरकार के कार्यकाल के आखिरी महीने शुरू हो चुके हैं और अब दो महीने से भी कम वक्त में भारत में चुनावी अभियान शुरू होने वाले हैं। लेकिन, चुनावी व्यस्तताओं के बाद भी पीएम मोदी के विदेशी दौरे की काफी टाइट शिड्यूल होने वाली है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दोनों कार्यकाल के दौरान इंटरनेशनल अफेयर्स पर काफी ध्यान दिया है और भारत ने ग्लोबल साउथ का लीडर बनने के लिए कदम बढ़ा दिया है। पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान भारतीय विदेश विभाग को शायद ही कभी आराम के पल मिले होंगे।

2024 में पीएम मोदी की विदेश यात्राएं
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के इस वर्ष आठ अनिवार्य विदेशी दौरे करने की संभावना है और उनके ज्यादातर दौरे उस वक्त होने वाले हैं, जब भारत में चुनाव कार्यक्रमों का ऐलान होने का समय रहेगा।
पीएम मोदी के विदेश दौरे की शुरूआत अबू धाबी में एक मंदिर का उद्घाटन करने से होगी।
जिसके बाद पीएम मोदी के कजाकिस्तान में एससीओ, ब्राजील में जी20, रूस में ब्रिक्स और इटली में जी7 में भाग लेने की उम्मीद है। हालांकि, इनमें से कई आयोजन आम चुनाव के बाद होने की भी संभावना है।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री के इथियोपिया में प्रस्तावित भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करने और जापानी प्रधानमंत्री के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए टोक्यो जाने की भी उम्मीद है।
उन्हें न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के भविष्य के शिखर सम्मेलन के लिए भी आमंत्रित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications