‘10,000 महिलाओं संग बनाए संबंध’, रेप का मुकदमा झेल रहे मैनचेस्टर सिटी के फुटबॉलर ने किया दावा

मैनचेस्टर सिटी के चर्चित डिफेंडर बेंजामिन मेंडी, जिन पर बलात्कार और ब्लात्कार के प्रयास के कई मामले चल रहे हैं, उन्होंने 10 हजार महिलाओं संग संबंध बनाने का दावा कर सनसनी मचा दी है।

28 साल के बेंजामिन मेंडी के खिलाफ पहले से चल रहे बलात्कार के दो मामले चल रहे हैं। इस साल जनवरी में हुई मामले की आखिरी सुनवाई के दौरान, जूरी सदस्य दो अलग-अलग महिलाओं से जुड़े दो आरोपों पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने में विफल रहे थे।

Slept With 10,000 Women

इसके बाद ये दोनो ही मुकदमे दोबारा से सुनवाई के लिए कोर्ट में पहुंचाए गए हैं। उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है। मेंडी पर अक्टूबर 2020 में अपनी 4 मिलियन पाउंड कीमत वाली चेशायर हवेली में 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।

उससे दो साल पहले मेंडी के ऊपर 29 साल की एक महिला ने रेप की कोशिश का आरोप लगाया था। मेंडी को इसी साल जनवरी महीने में उनके खिलाफ खत्म हुए एक मुकदमे की सुनवाई, के दौरान उन्हें दोषी नहीं पाया गया था।

इस कारण उन्हें बलात्कार के छह मामलों में और महिलाओं के यौन उत्पीड़न के चार मामलों में बरी कर दिया गया था। हालांकि दो अन्य मामलों में जूरी सदस्य किसी अंतिम फैसले पर नहीं पहुंच सके। यही वजह है कि उनके खिलाफ फिर से मुकदमा शुरू किया गया है।

मेंडी पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती ने कहा कि फ्रेंच फुटबॉलर ने उसका फोन छीन लिया था। जब वह अपना फोन लेने उनके बेडरूम के अंदर गई तो मेंडी ने बेडरूम का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुर्व्यहार किया गया।

मेंडी ने पीड़िता से कहा कि उसने 10000 महिलाओं के साथ संबंध बनाए हैं। उन्होंने पीड़िता से यह भी कहा कि इस बारे में किसी को मत बताना और तुम हर रात आ सकती हो।

मेंडी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि, उसने जिन भी महिलाओं से अब तक जीवन में यौन संबंध स्थापित किए, वे सब महिलाओं की सहमति से बने।

मेंडी ने यह दावा किया कि, वो करीब 10 हजार महिलाओं और लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बना चुका है, लेकिन उसने कभी किसी लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश नहीं की।

बेंजामिन मेंडी का बीते शनिवार मैनचेस्टर सिटी संग करार खत्म हुआ है। वह इस टीम के साथ 75 मैच खेल चुके हैं। मेंडी 2018 में विश्वविजेता रही फ्रांस टीम का भी हिस्सा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+