हरीकेन मैथ्यू: हैती में मरने वालों की संख्या हुई 339 ,फ्लोरिडा में मची खलबली

नई दिल्ली। समुद्री तूफान मैथ्यू ने हैती में अपना कहर बरपाया है। इस तूफान के कारण अब तक 339 लोगों की मौत हो चुकी है।

hurricane

बता दें कि इस माह 2 अक्टूबर को ही अमेरिका के नेशनल हरीकेन सेंटर ने चेतावनी दी थी कि हैती और जमैका में आने वाला ये तूफान सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक हो सकता है।

समुद्र में उठी उंची लहरें

मैथ्यू तूफान के कारण हैती में मूसलाधार बारिश होने के साथ ही समुद्र में काफी उंचाई तक लहरें उठी साथ ही 230 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली।

हैती में अपना कहर बरपाने के बाद अब यह तूफान बहामस और आस पास के इलाकों की ओर अपना रुख कर रहा है। तूफान की वजह से उठी खतरनाक हवाएं उत्तर की ओर चल रही हैं और इसका ठिकाना अमेरिका हो सकता है।

इस तूफान के कारण कैरिबियन देशों में अब तक 113 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौत हैती में हुई है।

हरीकेन मैथ्यू कैटेगरी 4 का तूफान है जिसमें हवाएं 119 से 153 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। तूफान करे कारण उठी लहरें सामान्य से 4-5 फीट ऊपर उठती हैं।

जल्द ही जल्द करें सुरक्षित स्थानों का रुख

वहीं फ्लोरिडा की सरकार ने वहां के निवासियों से कहा है कि वे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों का रुख करें अन्यथा यह तूफान उन्हें मार सकता है।

डेटोना बीच, फ्लोरिडा के मेयर डेरिक हेनरी ने बताया कि शहरवासी इस बात से खुद को ढांढ़स बंधा सकते हैं कि बीते 4 दशकों से तूफान ने हमारे शहर को सीधा प्रभावित नहीं किया लेकिन हम तैयार नहीं है। आप सभी बाहर जाओ। अपनी संपत्ति की चिंता बाद में करिएगा। पहले अपनी जिंदगी के बारे में सोचिए। आपके पास सिर्फ एक ही जिंदगी है।

फ्लोरिडा के तटीय इलाकों में करीब 2 लाख लोगों से अपील की गई है कि वे संभावित प्रभावित होने वाले स्थान को छोड़ कर किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

फ्लोरिडा की सरकार ने कहा है कि यह गंभीर स्थिति है, अगर आपने स्थान अब तक खाली नहीं किया है तो करिए। यह तूफान आपको मार डालेगा। समय निकल रहा है और हमारे पास ज्यादा वक्त नहीं बचा है।

वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने स्टेट इमरजेंसी घोषित कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+