चीन में बाढ़ ने मचाया कहर, 128 लोगों की मौत, कई लापता
बीजिंग। चीन में हाल में हुई भारी बारिश के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है, जबकि 42 लोग अभी भी लापता हैं। सरकार ने आज यह जानकारी दी। देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। सरकार ने 13.4 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है।

चीन की सरकार की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि पिछले पांच दिन से भारी बारिश के बाद से 11 प्रांतों में 128 लोगों की मौत हुई है जबकि 42 लोग लापता हैं।
30 जून से लगातार बारिश होने के कारण 41 हजार मकान ध्वस्त हो गए हैं और 11 क्षेत्रों से 13.4 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। बारिश की वजह से दो लाख 95 हजार 200 हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई हैं।
बाढ़ और भूस्खलन के कारण दूरसंचार और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, कुछ क्षेत्रों में यातायात भी प्रभावित हो रहा है। सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, मंत्रालय का अनुमान है कि अभी तक 5.37 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications