50 वर्ष बाद इन दोनों देशों के बीच बहाल होगी फ्लाइट सर्विस

वाशिंगटन। अमेरिका और क्‍यूबा, दुनिया के दो ऐसे देश जिनके बीच पिछले कुछ समय से संबंध सामान्‍य हो गए हैं। अब दोनों ही देशों के बीच 50 वर्ष बाद फिर से फ्लाइट सर्विस फिर से बहाल होने वाली है। दोनों देशों की ओर से एक एग्रीमेंट पर साइन किए गए हैं।

us-cuba-flight-service

अमेरिका के ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी एंथोनी फॉक्‍स की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कमर्शियल फ्लाट्स की शुरुआत होना एक मील का पत्‍थर है।

वहीं क्यूबा के मिनिस्‍टर मंत्री एडेल रॉद्रिगुएज ने इसे एक नए युग की शुरुआत कहा है। वर्तामन में दोनों देशों के बीच चार्टर फ्लाइट्स जारी हैं।

इस नए समझौते से एक दिन में 110 उड़ानें हो पाएंगीं। यानी वर्तमान समय के मुकाबले पांच गुना ज्‍यादा फ्लाइट सर्विसेज होंगी। मिली हुई जानकारी के मुताबिक इस वर्ष ठंड तक इन फ्लाइट सर्विसेज को शुरू किया जा सकता है।

आपको बता दें कि वर्ष 2014 में दोनों देशों के बीच राष्‍ट्रपति बराक ओबामा और क्‍यूबा के राष्‍ट्रपति राउल कास्‍त्रों ने दोनों देशों के दूतावासों को खोलने पर रजामंदी दी थी।

साथ ही एक समझौते पर हस्‍ताक्षर भी किए थे। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच अप्रैल 2015 में पनामा में मुलाकात हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+