मानवाधिकार परिषद की बैठक में भारत की पाक को खरी-खरी, पहले अपना घर संभालिए

जेनेवा में भारत की पाक को खरी-खरी, पहले अपने घर संभालिए

नई दिल्ली। यूएन की मानवाधिकार परिषद के 45वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वो किसी और पर उंगली उठाने से पहले अपने यहां मानवाधिकारों की स्थिति देखे। जेनेवा में हो रहे इस सत्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव सेंथिल कुमार ने राइट टू रिप्लाई के दौरान कहा कि पाकिस्तान में हर रोज मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है लेकिन वो भारत पर झूठे आरोप लगाने में व्यस्त हैं।

First Secretary Permanent Mission of India, Geneva, Senthil Kumar, Human Rights Council, pakistan, जेनेवा, पाकिस्तान

सेंथिल कुमार ने कहा, पाकिस्तान ने दो बार भारत के आंतरिक मामलों के बारे में झूठी और बेबुनियाद बातें कर काउंसिल को गुमराह करने की कोशिश की है। ये एक हल्के राजनीतिक एजेंडे के तहत किया गया लेकिन हमें आश्चर्य नहीं हुआ क्योंकि ये उनका लगातार का काम है।

सेंथिल कुमार ने सत्र में पाक को आड़े हाथों लेते हुए कहा, दूसरों के बारे में बोलने से पहले पाकिस्तान के लिए अपना घर बनाना बेहतर होगा। पाकिस्तान में मानवाधिकार के लिए काम कर रहे लोगों को पाकिस्तानी सरकार की प्रत्यक्ष भागीदारी के साथ डराया-धमकाया जाना, हिरासत, यातना और गायब होने के काम हर दिन हो रहा है। ठीक 12 दिन पहले ओएचसीएचआर ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग में पाक में हिंसा के लिए कई घटनाओं के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त की है। पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा हो रही है। खासतौर से महिलाओं और अल्पसंख्यक पाक में लगातार निशाना बन रहे हैं। पाकिस्तान में बेटियों, बहनों और माताओं की दुर्दशा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+