चीन को घेरने के लिए साथ आए भारत-अमेरिका, 4 देशों ने की पहली बैठक
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर बढ़ते चीन चीन के प्रभुत्व को रोकने के लिए रविवार को दुनिया के चार लोकतांत्रिक देश एक साथ आए हैं। रविवार को फिलीपींस की राजधानी मनाली में इन देशों की पहली चतुर्पक्षीय वार्ता हुई है। इस 'लोकतांत्रिक चतुर्भुज' में भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। बैठक में इन सभी देशों ने माना कि दुनिया के दीर्घकालिक हितों के लिए स्वतंत्र और समावेशी भारत-प्रशांत क्षेत्र आवश्यक है। बता दें कि चीन इन दिनों वन वेल्ट वन रोड के अपने महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट के जरिए पूरी दुनिया में अपना प्रभुत्व बढ़ाने में जुटा है। ऐसे में यह 'लोकतांत्रिक चतुर्भुज' मोर्चा काफी अहम हो जाता है।

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक यह चारों देशों के बीच पहली बैठक थी। यह बैठक फिलीपींस की राजधानी मनाली में हुई। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों के साथ आतंकवाद और उससे निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा की गई। इसके अलावा इन चारों देशों के बीच भारत-प्रशांत क्षेत्र में पारस्परिक हितों से जुड़े मुद्दे पर भी बात हुई। चारों देश ने मिलकर इस कूटनीतिक संबंध को आगे ले जाने की योजना भी बनाई।
बता दें कि पीएम मोदी इन दिनों एशियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने फिलीपींस गए हुए हैं। जहां इन चारों देशों के नेताओं के बीच पहली मुलाकात की। बीते 36 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला फिलीपींस दौरा है। इससे पहले 1981 में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने फिलीपींस का दौरा किया था।












Click it and Unblock the Notifications