सूअर का दिल ट्रांसप्लांट करवाने वाले दुनिया के पहले मरीज की हुई मौत, 2 महीने पहले कराया था ट्रांसप्लांट

नई दिल्ली, मार्च 09। दो महीने पहले अमेरिकी डॉक्टरों ने जिस इंसान को सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया था, उस मरीज की आखिरकार मौत हो गई है। 57 वर्षीय डेविड बेनेट ने बुधवार को मैरीलैंड मेडिकल सेंटर यूनिवर्सिटी में आखिरी सांस ली। हालांकि डॉक्टरों की तरफ से उनकी मौत की वजह को अभी स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन जब से डेविड का ट्रांसप्लांट हुआ था तभी से उनकी स्थिति खराब चल रही थी।

Pig transplant

जनवरी 2021 में हुआ था ट्रांसप्लांट

8 जनवरी 2021 को अमेरिका के मेरीलैंड हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने वो काम कर दिखाया था जो कभी इंसान सपने में भी नहीं सोच सकता था। डॉक्टरों ने डेविड को सूअर का दिल लगाकर ठीक कर दिया था। ये दुनिया का पहला ऐसा मामला था, जहां मरीज को सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया गया था। डॉक्टरों का मानना था कि इसके अलावा डेविड की जान बचाने का कोई और रास्ता नहीं था। डॉक्टरों ने बताया कि डेविड सर्जरी के 3 दिन बाद से ही बहुत अच्‍छा महसूस कर रहे थे। हालांकि डॉक्टरों ने उस वक्त यह भी कहा था कि डेविड की स्थिति को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि यह एक एक्पेरिमेंट ही था।

ट्रांसप्लांट करने वाले डॉक्टरों को झेलना पड़ा था विरोध

इस ट्रांसप्लांटेशन को लेकर खूब विवाद भी खड़ा हुआ था। दरअसल, जिन डॉक्टरों की टीम ने इस ट्रांसप्लांट को किया था, उसमें एक मुस्लिम डॉक्टर भी था। वैसे तो दुनियाभर में पूरी टीम की खूब तारीफ हुई थी, लेकिन उस मुस्लिम डॉक्टर को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। मेडिकल साइंस की दुनिया में इतिहास बनाने वाले पाकिस्तान मूल के मुस्लिम डॉक्टर डॉक्टर मुहम्मद मोहिउद्दीन को अपने घर में ही उस ट्रांसप्लांटेशन को लेकर विरोध का सामना करना पड़ा था। खबरें यहां तक भी आई थीं कि मोहिउद्दीन के साथ मारपीट तक हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+