कोरोना महामारी की उत्पति के 2 सालों के बाद इस द्वीप पर मिला पहला केस, जानिए कैसे रहा सुरक्षित?

कोरोना वायरस की उत्पत्ति के दो सालों के बाद कुक आइलैंड पर पहला केस मिला है। जानिए कैसे 2 सालों से ये देश खुद को बचा रहा था।

कुक आइलैंड, दिसंबर 04: पिछले दो सालों से कोरोना महामारी ने दुनिया को परेशान कर रखा है और अब कर 50 लाख से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो गई है। पिछले दो सालों में कोरोना वायरस दुनिया के हर हिस्से तक पहुंच गया, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि, एक द्वीप ऐसा भी था, जो पिछले दो सालों से कोरोना वायरस से सुरक्षित था और अब जाकर इस आइलैंड पर कोरोना वायरस पहुंचा है।

कुक आइलैंड में मिला पहला केस

कुक आइलैंड में मिला पहला केस

कुक आइलैंड ने शनिवार को कोविड-19 का पहला मामला दर्ज किया है। जब से महामारी शुरू हुई है, उसके बाद से कोरोना वायरस के कई वेरिएंट सामने आ चुके हैं, लेकिन दक्षिण प्रशांत देश कुक आइलैंड में पहली बार कोरोना वायरस का केस मिला है, वो भी उस वक्त, जब ये आइलैंड पर्यटकों के लिए अपनी सीमाओं को फिर से खोलने की तरफ है। करीब 17 हजार की आबादी वाले इस देश में विश्व में सबसे ज्यादा टीकाकरण किया गया है और करीब 96 फीसदी लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

10 साल का लड़का मिला पॉजिटिव

10 साल का लड़का मिला पॉजिटिव

कुक आइलैंड के प्रधानमंत्री मार्क ब्राउन ने एक बयान में कहा कि, गुरुवार को एक परिवार, जो आइलैंड घूमने के लिए आया था, उस परिवार का 10 वर्षीय एक लड़का कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। ये लड़का अपने घरवालों के साथ क्वारंटाइन में था लिहाजा, इस बात की संभावना काफी कम है कि, कोरोना वायरस देश में फैला होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, 10 साल का ये लड़का न्यूजीलैंड से अपने परिवार के साथ कुक आइलैंड घुमने के लिए आया हुआ था। 10 साल के लड़के के कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने के बाद प्रधानमंत्री ब्राउन ने कहा कि, "हम अपनी सीमाओं को फिर से खोलने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। हमारी परीक्षण व्यवस्थाओं ने सीमा पर इस मामले को पकड़कर उस तैयारी का मूल्य दिखाया है।"

दुनिया के लिए बंद कर दिए थे दरवाजे

दुनिया के लिए बंद कर दिए थे दरवाजे

कुक आइलैंड ने उसी वक्त दुनिया के लिए अपने दरवाजे बंद कर लिए थे, जब कोरोना वायरस विश्व के अलग अलग हिस्सों में फैलना शुरू हुआ था। वहीं, इस साल 14 जनवरी को कुक आइलैंड ने क्वारंटाइन फ्री यात्रा एक बार फिर से न्यूजीलैंड के साथ शुरू की थी और पहली बार इस द्वीप पर कोई शख्स कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+