अमेरिका में यूनिवर्सिटी के भीतर फैकल्टी सदस्य की गोली मारकर हत्या
अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी की खबर सामने आई है। यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना में विज्ञान बिल्डिंग के भीतर फैकल्टी सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती फायरिंग कॉडिल लैब में हुई। गोलीबारी करने वाले की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों का कहना है कि जिस फैकल्टी सदस्य की मौत हुई थी उसकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। वहीं इस हत्या के पीछे का मकसद क्या है इसे इतनी जल्दी बता पाना मुश्किल है।

बता दें कि इससे पहले फ्लोरिडा के जैक्सनविले में एक श्वेत व्यक्ति ने जनरल स्टोर में तीन अश्वेत लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी हमलावर ने तीनों को मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी। पुलिस ने इसे नस्लीय हिंसा बताया था।
जिस व्यक्ति ने लोगों पर हमला किया था उसकी उम्र 20 वर्ष थी। उसके पास ग्लॉक हैंडगन और एक एआर 15 सेंटीमीटर ऑटोमैटिक राइफल थी। यही नहीं उसके हथियार पर स्वास्तिक बना हुआ था।
तकरीबन पांच साल पहले भी इस तरह की घटना जैक्सनविले में हुई थी जब एक व्यक्ति ने दो लोगों को मार दिया था और बाद में खुद को भी गोली मार ली थी। वीडियो गेम टूर्नामेंट के दौरान यह घटना हुई थी। बताया जा रहा था कि वह व्यक्ति गेम से प्रभावित था।












Click it and Unblock the Notifications