ब्राजील: साओ पालो में लगी भीषण आग, 500 घर जलकर खाक
साओ पालो। ब्राजील के साओ पालो में एक भीषण आग लग गई है। इस आग में करीब 500 घर जलकर तबाह हो गए हैं। 30 से भी अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने की कोशिश जारी है।

यह आग आसो पालो के इस्ट्राडा डी अल्पिना स्लम में लगी है, जिसने देखते ही देखते 500 से भी अधिक घरों को अपना निवाला बना लिया। हालांकि इस आगजनी में अभी तक किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
घरों के जल जाने से सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि आखिर यह आग लगी कैसे। आग बुझाने का काम जारी है और साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह आग लगी कैसे।












Click it and Unblock the Notifications