Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ब्रिटेन के इमिग्रेशन सेंटर पर बम से हमला, पुलिस ने कहा दक्षिणपंथी विचारधारा से प्रेरित थे हमलावर

ब्रिटेन पुलिस ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। यह ब्रिटेन में एक सप्ताह में इमिग्रेशन सेंटर पर हुआ दूसरा हमला है।

Terror Attack Immigration Center: ब्रिटेन के डोवर में 30 अक्टूबर को इमीग्रेशन सेंटर पर हुए पेट्रोल बम हमले को लेकर ब्रिटेन पुलिस ने एक रिपोर्ट जारी की है। पुलिस ने दावा किया है कि यह हमला एक आतंकवादी विचारधारा से प्रेरित था। पुलिस ने यह भी कहा कि ब्रिटेन के इमिग्रेशन सेंटर पर हमले के दौरान पेट्रोल बम फेंके गए थे और इसके सबूत भी मिले हैं। इसके साथ ही पुलिस ने बताया है कि इस घटना के पीछे दक्षिणपंथी विचारधारा से प्रेरित आतंकवादियों का हाथ है।

britain

Image: file

बीते 30 अक्टूबर को एक संदिग्ध हमलावर ने केंट शहर में स्थित पोर्ट टाउन ऑफ डोव में इमिग्रेशन ऑफिस पर फायर बम से हमला कर दिया था। इस घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। इस बंदरगाह पर एक आव्रजन कार्यालय है जहां समुद्र के रास्ते छोटी नावों से आने वाले अप्रवासियों को शहर शरण देने से संबंधित कार्य किए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक जिस संदिग्ध व्यक्ति ने कार्यालय को निशाना बनाकर बम फेंका था, वह बाद में मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि हमले का संदिग्ध जो कि मर चुका है उसकी पहचान एंड्रयू लीक के रूप में हुई है। वह बकिंघमशायर के हाई वायकोम्बे का रहने वाला था और उसकी उम्र 66 साल है।

हमलावर ने किया सुसाइड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड के पोर्ट टाउन ऑफ डोवर में इमिग्रेशन सेंटर की जेट फ़ॉइल साइट पर दो या तीन कच्चे पेट्रोल बम से हमला करने के बाद बकिंघमशायर के हाई वायकोम्बे के 66 वर्षीय एंड्रयू लीक ने पास के ही एक पेट्रोल स्टेशपर आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमले के बाद शख्स ने अपने गले में एक खंभे से जुड़ी रस्सी बांध दी और लटक कर मर गया। हमलावर एक धारीदार टॉप पहने हुए था और वो एक सफेद रंग की एसयूवी में सेंटर तक आया था। घटना के थोड़ी देर बाद ही मौके पर पुलिस पहुंची और पूरे इलाके की घेरेबंदी कर दी। गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने ट्वीट कर इसे परेशान करने वाली घटना बताया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+