अफगानिस्तान से लोगों की निकासी का केंद्र बने काबुल हवाई अड्डे पर लगी आग
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां से लोगों की निकासी के बीच काबुल एयरपोर्ट पर आग लगने की खबर है।
काबुल, 23 अगस्त। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां से लोगों की निकासी के बीच काबुल एयरपोर्ट पर आग लगने की खबर है। काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आग लगने की घटना सामने आई है। वीडियो में काबुल हवाई अड्डे पर धुएं के गुबार को उठते हुए देखा जा सकता है। आग सोमवार शाम को लगी। हालांकि आग कैसे लगी इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में हवाई अड्डे से धुएं का एक गुबार निकलता दिखाई दे रहा है।

बता दें कि काबुल एयरपोर्ट इस समय तमाम देशों के नागरिकों के लिए निकासी का केंद्र बना हुआ है। हवाई अड्डे पर सुरक्षा की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हजारों अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान से निकलने में लोगों की मदद कर रहे हैं। आग लगने से कुछ घंटे पहले, अमेरिकी और जर्मन सैनिकों के बीच अज्ञात हमलावरों के साथ गोलीबारी हुई, जिसमें एक अफगान सैनिक की मौत हो गई। नाटो के एक अधिकारी ने रविवार को रॉयटर्स को बताया कि पिछले एक हफ्ते में हवाईअड्डे पर कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications