Finland: फिनलैंड में फुटब्रिज गिरने से बड़ा हादसा, 27 लोगों के घायल होने की खबर, ज्यादातर बच्चे
फिनलैंड में ये हादसा गुरुवार को हुआ है, जब राजधानी हेलसिंकी के ठीक बाहर फिनिश शहर एस्पू में एक अस्थायी पैदल पुल ढह जाने के बाद लोग नीचे गिर गये।

Finland footbridge collapse: फिनलैंड में अस्थायी फुटब्रिज के ढह जाने से एक बड़ा हादसा हुआ है और कम से कम 27 लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, फिनलैंड में ये हादसा गुरुवार को हुआ है, जब राजधानी हेलसिंकी के ठीक बाहर फिनिश शहर एस्पू में एक अस्थायी पैदल पुल ढह गया। इस हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं, जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
फिनलैंड में बड़ा हादसा
Recommended Video

हालांकि, हेलसिंकी अस्पताल प्राधिकरण ने एक बयान में कहा है, कि घायलों की जान को खतरा नहीं है और सभी इलाज के बाद ठीक हो जाएंगे। फ़िनिश दैनिक हेलसिंगिंग सनोमैट ने बताया है, कि ये बच्चे आठवीं कक्षा के छात्रों के एक समूह का हिस्सा थे, जो हादसे के बाद फुटब्रिज के ऊपर से गुजर रहे थे और इसी दौरान ये बड़ा हादसा हुआ और फुटब्रिज ढह गया।
वहीं, पुलिस ने कहा, कि प्लाईवुड से अस्थायी पुल बनाया गया था, जबकि क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा था। फिनिश मीडिया ने जमीन पर पड़े कम से कम पांच लोगों की तस्वीरें प्रकाशित कीं हैं, जबकि बचावकर्मी उनका इलाज कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications