मिल गया राष्ट्रपति ओबामा को नया आशियाना, व्हाइट हाउस के बाद रहेंगे यहां
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा जनवरी 2017 में रिटायर हो जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें व्हाइट हाउस खाली करना पड़ेगा। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ओबामा रिटायरमेंट के बाद कहां रहेंगेे।
वाशिंगटन में ही रहेंगे ओबामा
यह सवाल और भी दिलचस्प इसलिए भी था क्योंकि पिछले दिनों एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह और मिशेल नया घर तलाश रहे हैं। अब उनकी तलाश पूरी हो गई है। डेली मेल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ओबामा रिटायरमेंट के बाद वाशिंगटन के ही कैलोरेमा इलाके में रहेंगे।
पढ़े-वाशिंगटन में अपने लिए नया ठिकाना तलाशते राष्ट्रपति ओबामा
साशा की पढ़ाई तक ठिकाना
राष्ट्रपति ओबामा की छोटी बेटी साशा अभी हाई स्कूल में हैं। ओबामा ने कहा था कि स्कूल के बीच से किसी बच्चे को शिफ्ट कराना काफी खतरनाक हो सकता है। इसलिए ही वह और मिशेल वाशिंगटन में ही रहेंगे। डेली मेल की खबर के मुताबिक ओबामा से पहले अमेरिका के 28वें राष्ट्रपति वुडरो विल्सन भी यहीं रहे थे। उनके बाद ओबामा पहले राष्ट्रपति हैं जो इस घर में रहेंगे। वुडरो सन 1921 से 1924 तक इसी घर में रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications