पुतिन ने कहा, पनामा लीक्‍स रूस को अस्थिर करने की साजिश

मॉस्‍को। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने पनामा पेपर्स लीक पर आखिरकार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने इस मामले में 'किसी भी भ्रष्टाचार' से इंकार कर दिया है।

putin-on-panama-paper-leaks

उनका कहना है कि उनके विरोधी रूस को अस्थिर करना चाहते हैं। पनामा की लीडिंग लॉ फर्म मोसाक फोंसेका की ओर से लाखों गोपनीय दस्तावेजों के उजागर होने के बाद पहली बार पुतिन को कोई बयान दिया है। इस लीक्‍स में पुतिन के करीबियों की पनामा में कई कंपनियां होने के बारे में पता चला है।

कैसे दुनिया के अमीर बचाते हैं टैक्स की रकम

'पुतिन न सही उनके दोस्‍त सही'

पुतिन ने टीवी पर एक लाइव शो के दौरान अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि रूस के विरोधी रूस के एकता और अखंडता से परेशान हैं। इसीलिए वे अंदर से हिलाने और तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि रूस उनके आदेश मानें।

पुतिन के मुताबिक जब उनके विरोधी पनामा लीक्‍स में पुतिन का नाम नहीं तलाश पाए तो उन्होंने किसी और को एक उत्‍पाद बनाकर खड़ा कर दिया।

चीन के राष्ट्रपति से लेकर पाक पीएम का नाम

पुतिन के दोस्‍त का नाम

पुतिन का कहना है कि विरोधियों को अब उनके दोस्‍त और जानकार मिल गए हैं और उनका प्रयोग पश्चिमी देश उनके खिलाफ कर रहे हैं। पनामा पेपर्स में पुतिन के पुराने दोस्त और उनकी बेटी के गॉडफादर सर्गेई रोल्दुगिन को दो कंपनियों का मालिक बताया गया है।

इन कंपनियों के नाम -इंटरनेशनल मीडिया ओवरसीज और सॉनेट ओवरसीज बताए गए हैं। पनामा पेपर्स के मुताबिक दोनों कंपनियां कई संदिग्ध लेनदेन में शामिल थीं। इनमें एक में इंटरनेशनल मीडिया ओवरसीज को वर्ष 2007 में कर्ज के बतौर 60 लाख डॉलर मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+