राष्ट्रपति चुनाव से पहले एफबीआई ने हिलेरी को दी बड़ी राहत
एफबीआई ने कहा है कि हिलेरी के नए 1000 ईमेल्स की जांच कर ली गई है। जांच में उनपर किसी तरह का कोई आपराधिक मामला नहीं बनता है।
नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक एक दिन पहले एफबीआई ने हिलेरी क्लिंटन को बड़ी राहत दी है। एफबीआई ने कहा है कि हिलेरी के नए 1000 ईमेल्स की जांच कर ली गई है। जांच में उनपर किसी तरह का कोई आपराधिक मामला नहीं बनता है।

गौरतलब है कि अमेरिका में 8 नवंबर को राष्ट्रपति पद का चुनाव है। हाल ही में हिलेरी के एक हजार नए ईमेल्स सामने आने के बाद उनकी छवि को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे।
एफबीआई के निदेशक जेम्स कोमी ने रविवार को अमेरिकी कांग्रेस को चिट्ठी लिखकर बताया कि हिलेरी के नए ईमेल्स की जांच पूरी हो गई है।
ये ईमेल्स उनके पूर्व पति एंथनी वीनर और उनकी असिस्टेंट हुमा आबेदीन ने भेजे थे।
इन ईमेल्स के सामने के बाद चर्चा थी कि इनसे हिलेरी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं लेकिन चुनाव से एक दिन पहले एफबीआई की ओर से क्लीन चिट मिलने के बाद हिलेरी को राहत मिली है।
अमेरिका में राष्ट्रपित चुनाव के लिए 8 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अभी तक के सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications