अपने पिता अब्‍दुल्‍ला के हाथ से फिसलकर समंदर में समा गया था अयलान

दमिश्‍क। टर्की के समंदर में डूबकर मरे तीन वर्ष के सीरियाई बच्‍चे अयलान का शुक्रवार को सीरिया में अंतिम संस्‍कार कर दिया गया। उसके पिता अब्‍दुल्‍ला कुर्दी ने अयलान के साथ ही उसके पांच वर्ष के भाई गालिप और उस की मां रिहाना को अपने गृह नगर सीरिया के कोबाने में दफना दिया।

गुरुवार को अयलान की डरा देने वाली तस्‍वीरें ट्विटर और फेसबुक पर वायरल हो गई थीं। जिस समय अयलान का अंतिम संस्‍कार हो रहा था, उसके पिता के आंसू थम नहीं रहे थे। अयलान की मौत उस समय हुई जब वह अपने माता पिता के साथ यूरोप जा रहा था।

आंखों में आंसू लिए अब्‍दुल्‍ला को यकीन नहीं हो रहा है कि उसके बेटे अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्‍होंने बताया कि जब उनकी बोट यूरोप की तरफ थी तभी काली घनी आधी रात में यह हादसा हुआ। उनके बेटे उनके हाथ से फिसलकर समंदर में समा गए और वह कुछ नहीं कर पाए।

अब्दुल्ला ने बताया उन्‍होंने अपनी पत्नी का हाथ पकड़ा हुआ था लेकिन मेरे बच्चे मेरे हाथों से फिसल गए। वहां अंधेरा था और हर तरफ चीख पुकार मची थी। उन्‍होंने उस नाव के साथ रहने की कोशिश की लेकिन वह असफल हो गए।

अब्‍दुल्‍ला अपने परिवार के साथ सीरिया के कोबाने से यूरोप जा रहे थे ताकि वह नई जिंदगी शुरू कर सकें। कोबाने इस समय आईएसआईएस के कब्‍जे में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+