Sydney Stabbing: ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर से चाकूबाजी की घटना, अब पादरी पर जानलेवा हमला
ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। सिडनी के एक चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान एक बिशप पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में बिशप समेत कई अन्य लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं।
यह घटना वेस्टफील्ड शॉपिंग सेंटर में एक व्यक्ति द्वारा छह लोगों की हत्या के कुछ ही दिन बाद हुई है। 3 दिन पहले एक शॉपिंग मॉल में चाकूबाजी की घटना हुई थी। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी।

चर्च में पादरी को चाकू मारने की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक शख्स प्रार्थना के दौरान ही बिशप पर चाकू से हमला करता नजर आता है। घटना सिडनी के क्राइस्ट द गुड शेफर्ड चर्च में हुई । एक युवक ने चर्च के पादरी बिशप 'मार मारी इमैनुएल' पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद पूरे चर्च में भगदड़ मच गई। यह घटना लाइव स्ट्रीम में रिकॉर्ड हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिडनी के अधिकारियों का कहना है कि हमले के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले शनिवार को सिडनी के एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को चाकूबाजी की घटना सामने आई थी। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 महीने के बच्चे समेत कई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस की फायरिंग में हमलावर भी मारा गया। घटना वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन शॉपिंग मॉल की है।
पुलिस के मुताबिक सिडनी के मॉल में हुए हमले में ज्यादातर महिलाओं को निशाना बनाया गया था। सिर्फ 1 पुरुष की हमले में मौत हुई थी, जो मॉल का सिक्योरिटी गार्ड था। गार्ड ने महिलाओं को बचाने की कोशिश की थी। हमलावर के महिलाओं पर हमला करने पर अथॉरिटीज और हमलावर के पिता का कहना है कि वो मानसिक रूप से बीमार था।












Click it and Unblock the Notifications