माइकल जैक्सन के पिता जो जैक्सन का 89 साल की उम्र में हुआ निधन
लॉस वेगास। कैंसर से जूझ रहे माइकल जैक्सन के पिता जो जैक्सन का बुधवार को 89 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। उन्हें टर्मिनल कैंसर था। वह पिछले कई दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट थे। सूत्रों के मुताबिक वे कैंसर की आखिरी स्टेज पर थे। कई सालों से जो का अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छे रिश्ते नहीं रहे थे। दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के साथ भी उनके संबंध ठीक नहीं थे।

जो जैक्सन पिछले कुछ सालों में कई बीमारियों से जूझ रहे थे। कुछ साल पहले उनके साथ एक सड़क हादसा भी हो चुका था। यही नहीं, जो जैक्सन को दिल का दौरा भी पड़ चुका था। इसी कारण उनकी आंखों की रोशनी पर भी काफी असर हुआ था।
11 बच्चों के पिता जो जैक्सन का 'जैक्सन फाइव' बैंड की स्थापना के पीछे बड़ा हाथ रहा है। जो के बेटे जैकी, टिटो, जर्माइन, मार्लोन और माइकल 'जैक्सन फाइव' बैंड के सदस्य थे।












Click it and Unblock the Notifications