वीडियो: आज ही के दिन गिरा दी गई थी बर्लिन की दीवार, गूगल ने बनाया डूडल
बर्लिन। खास मौकों पर अकसर अपने लोगो की जगह पर डूडल के जरिए नये प्रयोग करने वाला गूगल आज बर्लिन की दीवार तोड़े जाने को सेलिब्रेट कर रहा है। आपको बता दें कि जर्मनी को पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में बांटने वाली इस दीवार को 25 साल पूर्व आज ही के दिन गिरा दिया गया था और पूर्वी तथा पश्चिमी जर्मनी को एक कर दिया गया था।

गूगल ने अपने डूडल में वीडियो डाला है। इस वीडियो में बर्लिन, लंदन, सिओल, केप टाउन, मैड्रिड, आइलैंड ऑफ लैंगलैंड, मॉस्को, ब्यूनस आयर्स, बुडापेस्ट, ईन होद, माउंटेन व्यू, स्ट्रॉसबर्ग, कीव, सोफिआ, वॉशिंगटन डीसी और न्यू यॉर्क समेत दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में गिरी हुई दीवार के टुकड़ों को दिखाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications