स्पेस यात्री बताकर महिला को प्यार में फंसाकर की ठगी,बोला-अंतरिक्ष में फंसा हूं,24 लाख दे दो तभी लैंड कर पाऊंगा

खुद को स्पेस यात्री बताकर महिला से की ठगी, बोला- अंतरिक्ष में फंसा हूं, 24 लाख दे दो तभी लैंड कर पाऊंगा

Cheated a Japani woman by fake astronaut: धरती धोखेबाजों और ठगों से भरी पड़ी है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है जिसमें भोलेभाले लोग इन ठगों की बातों के झांसे में आकर अपना बड़ा नुकसान कर बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने प्‍यार में पड़कर अपनी मेहनत की कमाई के लाखों रुपये गवां बैठी है।

प्‍यार में फंसाकर की ठगी

प्‍यार में फंसाकर की ठगी

दरअसल, एक शख्‍स ने 65 साल की महिला को खुद को रूसी अंतरिक्ष यात्री बताकर पहले अपने प्‍यार के जाल में फंसाया और शादी करने के लिए धरती पर वापस लौटने के नाम पर उसके लाखों की ठगी की। जापान के शिगा की रहने वाली 65 वर्षीय महिला ने इस साल जून में इंस्टाग्राम पर उस शख्स से मुलाकात हुई थी।

इंस्‍टा पर अंतरिक्ष यात्री के तौर पर लगा रखी थी कई फोटो

इंस्‍टा पर अंतरिक्ष यात्री के तौर पर लगा रखी थी कई फोटो

उस ठग के इंस्‍टा पर अंतरिक्ष यात्री के तौर पर प्रोफाइल अंतरिक्ष की तस्वीरों से भरी हुई थी।। जिससे प्रभावित होकर महिला ने उस शख्‍स से चैटिंग शुरू की। इसके बाद वो उस शख्‍स को दिल बैठी और चैटिंग करने लगी। जल्द ही अपनी बातचीत वो लोग जापानी मैसेजिंग एप्लिकेशन line पर बात करने लगे।

बेइत्‍हा प्‍यार करने का नाटक कर महिला को फंसा लिया

बेइत्‍हा प्‍यार करने का नाटक कर महिला को फंसा लिया

उसका कथित रूसी अंतरिक्ष यात्री प्रेमी भी उससे बेइत्‍हा प्‍यार करने का नाटक कर महिला को वशीभूत कर लिया। महिला अपने भोलेपन के कारण उस पर यकीन कर बैठी और उसे दिल दे बैठी।

तुम्‍हारे साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करना चाहता हूं

तुम्‍हारे साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करना चाहता हूं

महिला से वो शख्‍स जापानी ऐप line से बात करता रहा। रूसी अंतरिक्ष यात्री बनकर वो महिला से प्‍यार भरी बाते करते हुए उसे ये विश्‍वास दिलाता रहा कि अब वो उसके बिना रह नहीं पाएगा। उसने शादी करने का वादा किया और महिला से कहा मैं जापान में तुम्‍हारे साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करना चाहता हूं। मैं तुमसे हजार बार ये ही कहता रहूंगा आई लव यू।

स्पेस में फंसा हूं, धरती पर लैंड करने के लिए 24 लाख चाहिए

स्पेस में फंसा हूं, धरती पर लैंड करने के लिए 24 लाख चाहिए

जापान के टीवी असाही के अनुसार मलिला को उस शख्‍स ने स्‍वयं को रूस का बताते हुए कहा कि वो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में काम कर रहा है और उसे "उससे शादी करने के लिए धरती पर लौटने" के लिए पैसे की जरूरत है। उसने बताया कि उसे रॉकेट के लिए लैंडिंग शुल्क देना होगा जिसके बाद वो जापान आ सकेगा।

महिला से पांच किश्‍तों में भेजे 24 लाख रुपये

महिला से पांच किश्‍तों में भेजे 24 लाख रुपये

कथित तौर पर 19 अगस्त से 5 सितंबर की अवधि के बीच महिला ने पांच किश्‍तों में पुरुष को 4.4 मिलियन येन (24.8 लाख रूपये ) ट्रांसपर किए। हालांकि उसके बावजूद वो पैसे मांगता गया, पैसा मांगने का सिलसिला खत्‍म ना होने पर जापानी महिला को शक होने लगा और उसने शिकायत दर्ज कराई। वहीं अब जापानी पुलिस मामले की जांच 'रोमांस स्कैम' ब्रैकेट के तहत कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+