पैसे बनाने के लिए फेसबुक ने किया लोगों की सुरक्षा से समझौता? मुश्किलों में घिरे मार्क जुकरबर्ग ने दी सफाई

क्या फेसबुक ने पैसे कमाने के लिए, अपने व्यापारिक हितों के लिए लोगों की सुरक्षा से समझौता किया है? फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने सफाई दी है।

वॉशिंगटन, अक्टूबर 06: फेसबुक के सीईओ भारी विवादों में घिर गये हैं। फेसबुक की एक पूर्व अधिकारी व्हिसलब्लोअर बनकर लगातार खुलासे कर रही है और फेसबुक लगातार मुश्किलों में घिरता जा रहा है और अब फेसबुक के संस्थापत मार्क जुकरबर्ग ने कंपनी पर लगे आरोपों पर सफाई दी है। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने उन आरोपों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया है की पैसे कमाने के लिए फेसबुक ने जान बूझकर लोगों की सुरक्षा से भारी समझौता किया है।

फेसबुक पर गंभीर आरोप

फेसबुक पर गंभीर आरोप

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मंगलवार को उन दावों पर जवाब दिया है, जो उनपर लगाए गये हैं। फेसबुक की एक पूर्व अधिकारी 37 वर्षीय व्हिसलब्लोअर फ्रांसेस हौगेन ने अपनी पहचान का खुलासा किया है और कहा है कि उन्होंने अमेरिकी सांसदों के सामने गवाही दी थी, कि सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ईंधन डिवीजन, बच्चों को नुकसान पहुंचाती है और इसे नियंत्रित करने की आवश्यकता है। आरोपों में घिरने के बाद एक दिन बाद मार्क जुकरबर्ग का बयान आया है। आपको बता दें कि, 15 सितंबर के बाद फेसबुक लगातार मुश्किलों में है और कंपनी के शेयर 15 प्रतिशत तक गिर चुके हैं।

मार्क जुकरबर्ग का जवाब

मार्क जुकरबर्ग का जवाब

फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक नोट पोस्ट किया है, जिसमें बयान जारी करते हुए कहा गया है कि, ''यह तर्क कि हम जानबूझकर ऐसे कंटेंट को आगे बढ़ाते हैं, जो लोगों को लाभ के लिए 'गुस्सा' दिलाती है, बहुत ही अतार्किक है।" उन्होंने कहा, "मैं किसी भी तकनीकी कंपनी को नहीं जानता जो ऐसे उत्पादों का निर्माण करती है, जो लोगों को नाराज या उदास करते हैं। हमारी नैतिकता, हमारा कारोबार और प्रोडक्ट इंसेटिव, सभी आरोपों की विपरीत दिशा में हैं। आपको बता दें कि, रविवार को व्हिसलब्लोअर फ्रांसेस हौगेन ने खुद को सार्वजनिक करते हुए फेसबुक पर कई ऐसे आरोप लगाए हैं, जिसके बाद शेयर बाजार में फेसबुक लगातार गोते खा रहा है।

फेसबुक पर व्हिसलब्लोअर के आरोप

व्हिसलब्लोअर फ्रांसेस हौगेन ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, ''फेसबुक ने नियमित तौर पर 'विनाशकारी' च्वाइस बनाए हैं, जिससे उनका कारोबार आगे बढ़ता है और उसके लिए फेसबुक ने बच्चों की भावना, सार्वजनकि सुरक्षा, गोपनीयता और यहां तक की फेसबुक ने लोकतंत्र को भी दरकिनार कर दिया। व्यावसायिक हितों के लिए फेसबुक ने इन तमाम बातों की अवहेलना की है। आपको बता दें कि, सोमवार देर रात अचानकर फेसबुक और उसके सोशल मीडिया प्रोडक्ट्स अचानक 6 घंटे के लिए डाउन हो गये थे, जिससे फेसबुक को करीब 7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है और अब जाकर फेसबुक के ऊपर लगे आरोपों पर संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने सफाई दी है। उन्होंने सुरक्षा को लेकर अपने बयान में कहा कि, "बस सच नहीं है"।

व्हिसलब्लोअर के गंभीर आरोप

व्हिसलब्लोअर के गंभीर आरोप

ब्लूमबर्ग के हवाले से व्हिसलब्लोअर फ्रांसेस हौगेन ने "60 मिनट्स" को बताया कि, "फेसबुक ने बार-बार अपने हितों के लिए समझौता किया और मकसद पैसा कमाना था।" जिसपर बोलते हुए फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि, ''जब जवान लोगों के स्वास्थ्य की बात आती है, या उनकी सुरक्षा की बात आती है, तो हर नकारात्मक बातों का प्रभाव पड़ता है। हमने पिछले कई सालों से इंडस्ट्री के मुताबिक लोगों की मदद की है और उनके लिए काम किया है, और हमें अपने काम पर गर्व है''। आपको बता दें कि, पिछले महीने अमेरिकी अखबार 'वाल स्ट्रीट जर्नल' ने व्हिसलब्लोअर फ्रांसेस हौगेन द्वारा मुहैया कराए गये कई सबूतों को सार्वजनिक किया था, जिसके बाद फेसबुक को काफी ज्यादा नुकसान हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+