Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फेसबुक, व्हॉटसएप और इंस्टाग्राम से निकाले जाएंगे 10 हजार कर्मचारी, मेटा में एक बार फिर से होगी भारी छंटनी

मेटा से अब तक करीब 35 हजार कर्मचारी निकाले जा चुके हैं। पिछले छह महीनों में मेटा में पहले ही तीन बार छंटनी की जा चुकी है। मेटा में इस लगातार लेऑफ को लेकर मार्क ज़ुकरबर्ग ने इसे ‘year of efficiency’ कहा था।

Meta Layoffs

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने एक बार फिर से छंटनी की आखिरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मेटा अपने अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हॉटसएप और इंस्टाग्राम से करीब 10,000 लोगों की छंटनी करने जा रही है।

मेटा के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग ने बीते साल के आखिर में कंपनी में छंटनी का खुलासा किया था। तीन चरणों में शुरू की गई छंटनी के ये आखिरी कड़ी है। सबसे पहले नवंबर 2022 में 11 हजार कर्मचारियों की छंटनी की थी।

इसके बाद मार्च 2023 में दूसरी बार बड़े स्तर पर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया था। मेटा से अब तक करीब 25,000 कर्मचारियों को निकाला जा चुका है।मेटा ने पिछले साल फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित सभी प्लेटफार्मों से लगभग 13 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की थी। इस दौरान सिर्फ नवंबर में 11 कर्मचारियों की नौकरी गई थी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2022 तक मेटा में कुल 87 हजार कर्मचारी काम कर रहे थे। मेटा के फैसले से अब कंपनी में कर्मचारियों की संख्या लगभग 52 हजार रह जाएंगे।

कोरोना काल शुरू होने के दौरान मेटा ने जबरदस्त हायरिंग की थी। इस हायरिंग के बाद कंपनी में कर्मचारियों की संख्या दोगुनी हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस नई छंटनी में एड सेल्स टीम, मार्केटिंग और पार्टनरशिप टीम पर गाज गिरेगी।

मेटा में ये छंटनी रेवेन्यू में पिछले कुछ समय में आई गिरावट, महंगाई और डिजिटल विज्ञापन में आई कमी का परिणाम है। इसके साथ ही मेटा ने मार्क जुकरबर्ग के ड्रीम प्रोजेक्ट मेटावर्स के डेवलपमेंट करने वाली रिएलटी लैब्स डिविजन में अरबों डॉलर निवेश किया है।

कई रिपोर्टों के मुताबिक इसकी वजह से कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यही वजह है कि मेटा को कंपनी की स्थिति संभालने के लिए बार-बार छंटनी की जरूरत पड़ रही है।

गौरतलब है कि टेक इंडस्ट्री द्वारा 2022 से ही छंटनी का दौर शुरू है। अब तक हजारों कर्मचारियों की जॉब जा चुकी है। अल्फाबेट, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, ट्विटर जैसी कई टेक जायंट ने भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को निकाला है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+