फेसबुक की दोस्ती हैं झूठी, चार ही दोस्त हैं काम के: सर्वे
नयी दिल्ली। आज का युवा अपना अधिकांश वक्त सोशल मीडिया पर बिताता है। लोग दोस्तों-रिश्तेदारों से मिलने के बजाए सोशल मीडिया पर अपना वक्त बिताना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। अक्सर अपने रियल दोस्तों के बजाए लोग फेसबुक पर दोस्तों के साथ टाइम बिता रहे हैं, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि फेसबुक के जिन दोस्तों को आप अपना असली दोस्त मानते हैं वो दोस्त आपके सच्चे दोस्त नहीं। अगर आपके भी हैं ये 25 पासवर्ड तो तुरंत बदलें

जी हां आप फेसबुक पर महज तीन से चार ही ऐसे दोस्त हो सकते हैं, जिन पर आप पूरी तरह भरोसा कर सकते हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक फेसबुक के दोस्त एक शहरी भ्रम है। शोध के मुताबिक औसत फेसबुक यूजर के करीब 150 फ्रेंड होते हैं। मगर, ये करीबी दोस्त नहीं होते हैं। इनमें से औसतन चार ही दोस्त ऐसे हो सकते हैं, जो किसी मुसीबत में आपके काम आ सकते हैं।
रिसर्चर रॉबिन डनबर ने करीब 3500 ब्रिटिश नागरिकों पर ये सर्वे किया। एक ग्रुप के लोगों ने बताया कि औसतन उनके पेज पर 155 लोग बतौर दोस्त जुड़े हैं। वहीं दूसरे ग्रुप ने कहा कि उनके 183 दोस्त ऑनलाइन मौजूद हैं। जब उनसे पूछा गया कि वो मुसीबत के समय इन फेसबुक फ्रेंड्स में से कितनों से मदद मांगेगे तो जवाब में वो चार पर सिमट कर रह गई। वहीं, हमदर्दी जताने वालों की संख्या 150 में से 14 तक ही सिमट गई।












Click it and Unblock the Notifications