यूएन के सेक्रेटरी जनरल के यूक्रेन दौरे के वक्त रूस ने कीव पर की बड़ी बमबारी
कीव, 2 अप्रैल। यूएन सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटारेस गुरुवार को यूक्रेन के दौरे पर पहुंचे, इस दौरान रूस ने स्पष्ट संदेश देते हुए कीव के एक हिस्से पर बमबारी की है। रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबि कई लोग इसमे घायल हो गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने जब यूएन सेक्रेटरी जनरल के साथ कॉन्फ्रेंस की उसके ठीक एक घंटे बाद यह हमला हुआ है। यूक्रेन प्रशासन ने बताया कि डोनबास इलाके में रूस की जबरदस्त गोलीबारी चल रही है, पश्चिमी उद्योग के केंद्र को रूस अपना निशाना बना रहे है, खारकीव के पास भी रूस बमबारी कर रहा है।

कीव के मेयर विटाली क्लित्सको ने बताया कि शेवशेन्कोव्स्की में दो धमाके हुए है। उन्होंने टेलीग्राम पर एक पोस्ट करके इस बातकी जानकारी दी, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस धमाके में कितने लोग मारे गए है। एएफपी के रिपोर्ट ने बताया कि उन्होंने इलाके में स्थित बिल्डिंग में से उन्होंने काला धुंआ उठते हुए देखा था, मौके पर भारी पुलिस बल और राहत बचाव कर्मी मौजूद हैं, जो घायलों की मदद कर रहे हैं और उन्हें अस्पताल पहुंचा रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति के वरिष्ठ सहयोगी ने भी ट्वीट करके इसकी जानकारी दी, उन्होंने लिखा एंटोनियो गुटारेस के दौरे के दौरान कीव में मिसाइल से हमला किया गया है। गुटारेस एक दिन पहले रूस से युद्ध को लेकर बातचीत कर रहे थे और अगले दिन उनके सिरपर बम बरसाए जा रहे हैं। दरअसल गुटारेस ने कुछ दिन पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।












Click it and Unblock the Notifications