पूर्व NASA कर्मचारी हफ्ते भर तक SUV में फंसा, 81 वर्षीय बूढ़े ने बर्फ, मिठाई और फ्रेंच पेस्ट्री खाकर बचाई जान

अमेरिका में 81 साल के बुजुर्ग की जान उस समय संकट में फंस गई जब बुजुर्ग की गाड़ी बर्फीले तूफान में फंस गई। बर्फीले माहौल में फंसी गाड़ी में जान बचाने के लिए बुजुर्ग के पास केवल मिठाई और फ्रेंच पेस्ट्री का सहारा था।

NASA

अमेरिका के 81 साल के बुजुर्ग पूर्व NASA कर्मचारी की कहानी वायरल हो रही है। अपनी गाड़ी में फंसे इस बुजुर्ग ने मिठाई और फ्रेंच पेस्ट्री (croissants) खाकर अपनी जान बचाई। जैसे-तैसे गुजारा करने वाले इस बुजुर्ग की रोमांचक कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक सप्ताह से अधिक समय तक अकेले गाड़ी में फंसे रहे इस शख्स को अमेरिकी शहर कैलिफोर्निया रोडवे पर बर्फीली सड़कों के बीच गाड़ी में हफ्ते भर तक फंसे रहे। क्रोइसैन, मिठाई और बिस्कॉटी (biscotti) पर जीवित रहे। 81 साल के बुजुर्ग का नाम जेरी जौरेट है।

पूर्व NASA कर्मचारी की जान पर आफत

पूर्व NASA कर्मचारी की जान पर आफत

कैलिफोर्निया के बिग पाइन में पहाड़ पर बने घर को छोड़ दिया। नेवादा के गार्डनरविले में अपने परिवार के घर जाने के लिए तीन घंटे की यात्रा करने वाले 81 वर्षीय बुजुर्ग बैलेंस बिगड़ने के कारण बर्फ में फंस गए। सीएनएन की रिपोर्ट के हवाले से हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में लिखा गया, जेरी जौरेट एक गणितज्ञ और नासा के पूर्व कर्मचारी हैं। जेरी 24 फरवरी को ड्राइव करते समय अपने वाहन से नियंत्रण खो बैठे और लगभग 30 मिनट की ड्राइव के बाद स्नोबैंक में आंशिक रूप से दब गए।

SUV में फंसे 81 साल के बुजुर्ग ने कैसे जान बचाई

SUV में फंसे 81 साल के बुजुर्ग ने कैसे जान बचाई

जौरेट अपनी कार में ही रहे। थोड़ी गैस और बैटरी पावर के सहारे 81 साल के बुजुर्ग ने कभी-कभार एसयूवी को गर्म रखने के लिए चालू किया। रिपोर्ट के मुताबिक जौरेट गाड़ी में मौजूद कुछ खाद्य पदार्थों को खाकर जिंदा बचे। उन्होंने समय-समय पर बर्फ भी खाए और इसके लिए गाड़ी की खिड़कियों को धीरे से खोला।

चार दिन बाद कंप्लेन, फिर शुरू हुई तलाश

चार दिन बाद कंप्लेन, फिर शुरू हुई तलाश

जौरेट की एसयूवी की बैटरी तीसरे दिन बीच में ही खत्म हो गई। बैटरी से ही इलेक्ट्रॉनिक विंडो को बैक अप मिल रहा था। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, बर्फ में फंसे रहे जौरेट के कार की विंडो थोड़ी सी खुली रही। उनके घर जाने के चार दिन बाद कंप्लेन की गई। इन्यो काउंटी शेरिफ कार्यालय में एक लापता व्यक्ति के बारे में फोन आने के बाद जौरेट की तलाश शुरू हुई।

खराब मौसम और लोकेशन की ठीक जानकारी नहीं

खराब मौसम और लोकेशन की ठीक जानकारी नहीं

खराब मौसम और लोकेशन की ठीक जानकारी न होने के कारण खोज और रेस्क्यू टीम भी बचाव के प्रयास शुरू करने में असमर्थ थी। 81 वर्षीय जौरेट बर्फ में फंसे रहने के छह दिन बाद घर लौटने का प्रयास करने लगे लेकिन असफल रहे। अधिकारियों को मोबाइल डिवाइस पर मैसेज मिला जिसके बाद रेस्क्यू टीम उनकी लोकेशन पाने और जौरेट को खोजने में सक्षम रही। काउंटी के फेसबुक पर ब्लॉक सड़कों की तस्वीरें भी शेयर की गईं।

कई इलाकों में भारी बर्फबारी, आफत में जान

कई इलाकों में भारी बर्फबारी, आफत में जान

इन्यो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया पर भारी बर्फबारी के बीच कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं। काउंटी ने 81 साल के जौरेट की घटना के संबंध में एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को 4 मार्च को शेयर किया गया। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 2.9 हजार से अधिक बार लाइक किया जा चुका है। सोशल मीजिया यूजर्स ने इस पर कई कमेंट्स भी किए हैं।

नीचे देखिए सोशल मीडिया पोस्ट--

कई लोगों को सिखा गया 81 साल का बुजुर्ग

काउंटी शेरिफ की पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा, यही कारण है कि किसी को हमेशा अपने क्षेत्र के मौसम जिसमें आप यात्रा कर रहे हैं, उसके मुताबिक एक इमरजेंसी किट जरूर अपने साथ रखनी चाहिए। यूजर ने कहा कि उसने 81 साल के बुजुर्ग के कठिन अनुभव से बहुत कुछ सीखा! एक अन्य यूजर ने लिखा, उन लोगों का आभारी हूं जो दूसरों की भलाई और रक्षा में अपनी ऊर्जा और समय का लगाते हैं। इस यूजर ने रेस्क्यू टीम की कड़ी मेहनत और प्रयासों के लिए धन्यवाद भी दिया!

जौरेट की फंसी कार की PHOTO नीचे देखिए--

रेस्क्यू टीम को धन्यवाद

रेस्क्यू टीम को धन्यवाद

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने कैलिफोर्निया में हफ्ते भर तक गाड़ी में फंसे रहे 81 साल के बुजुर्ग को सुरक्षित बचाए जाने को शानदार रिकवरी करार दिया। इसने कहा कि रेस्क्यू टीम को धन्यवाद। आप सुरक्षा के लिए आश्चर्यजनक रूप से प्रतिबद्ध हैं! इन्यो काउंटी का हर शख्स आप जैसे लोगों के कारण धन्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+