इजरायल के वैज्ञानिक का बड़ा दावा- US और एलियंस के बीच हुआ सीक्रेट समझौता, डोनाल्‍ड ट्रंप को है मालूम

तेल अवीव। इजरायल के टॉप स्‍पेस सिक्‍योरिटी ऑफिसर ने यह कहकर सनसनी फैला दी है कि एलियंस होते हैं और अमेरिका के कार्यवाहक राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप इस बात से बखूबी वाकिफ हैं। उनके इस दावे के बाद विज्ञान की दुनिया में हलचल मच गई है। हालांकि पिछले 3 सालों में कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनके बाद तीसरी दुनिया में रहने वाले लोगों से संपर्क की बातें सामने आई हैं।

trump-aliens.jpg

एलियंस ने किया संपर्क

इजरायल के रक्षा मंत्रालय में स्‍पेस डिपार्टमेंट के मुखिया रहे हाइम एशाद ने कहा है कि आकाशगंगा से जुड़े कुछ ऐसे लोगों ने इंसानों से संपर्क किया है जो धरती के लिए कल्‍पना के समान हैं। लेकिन उनकी तरफ से हुए इस संपर्क के बारे में किसी को बताया नहीं गया है क्‍योंकि 'इंसान' अभी इसके लिए तैयार नहीं है। जेरूशलम पोस्‍ट की तरफ से आए एक आर्टिकल में उन्‍होंने यह बात कही है। उनका इंटरव्‍यू पहले इजरायल के योडियॉट अहारोनॉट न्‍यूजपेपर में शुक्रवार को पब्लिश हुआ था और यह हिब्रू में आया था। मंगलवार को यह आर्टिकल इंग्लिश में जारी किया गया है। एशाद ने कहा, 'कुछ अज्ञात उड़ती हुईं चीजों ने कई बार कहा है कि इस बारे में न बताया जाए कि वो यहां पर हैं क्‍योंकि इंसान अभी उनके लिए तैयार नहीं है।'

मंगल ग्रह के लिए सीक्रेट समझौता

एशाद का कहना है कि इंसानों की तरह एलियंस भी ब्रह्मांड की संरचना को समझना चाहते हैं और वो जमीन पर इंसानी जीवन के बारे में जानने के लिए उत्‍सुक हैं। एशाद एक रिटायर्ड जनरल हैं और इस समय प्रोफेसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इजरायल में उनकी काफी प्रतिष्‍ठा है और वह तीन दशकों तक स्‍पेस सिक्‍योरिटी प्रोग्राम के मुखिया रहे हैं। उन्‍हें तीन बार इजरायल के सिक्‍योरिटी अवॉर्ड से सम्‍मानित किया जा चुका है। 87 साल के एशाद की मानें तो अमेरिका और इजरायल पिछले कई दशकों से एलियंस के साथ कॉन्‍टैक्‍ट में हैं। उन्‍होंने बताया कि अमेरिका और एलियंस के बीच कुछ समझौते तक हो चुके हैं जिनमें मंगल ग्रह पर एक सीक्रेट अंडरग्राउंड बेस बनाने को लेकर आपसी सहयोग का समझौता भी शामिल है। पूर्व इजरायली अधिकारी की मानें तो अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री और एलियंस इस समय मंगल ग्रह पर मौजूद हैं।

ट्रंप करने वाले थे खुलासा...

एशाद के शब्‍दों में, 'अमेरिकी सरकार और एलियंस के बीच एक समझौता हुआ है। उन्‍होंने मंगल पर कुछ प्रयोग करने के लिए करार किया है।' एशाद ने यह दावा तक कर दिया है कि ट्रंप एलियंस के बारे में बताने ही वाले थे लेकिन आकाशगंगा संघ की तरफ से उन्‍हें ऐसा करने से रोक दिया गया। एशाद की मानें तो वो आज जो बात कह रहे हैं, अगर पांच साल पहले कहते तो शायद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करा दिया जाता। एनबीसी न्‍यूज की तरफ से अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों से जब इस बारे में संपर्क किया गया तो उन्‍होंने कोई भी टिप्‍पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं अमेरिकी अंतरिक्ष संस्‍था नासा का कहना है कि उन्‍हें एलियंस की जिंदगी के बारे में अभी भी ठोस सुबूत हासिल करने हैं। नासा, सोलर सिस्‍टम को और ज्‍यादा तलाश रही है और इसके बाहर ही कुछ जवाब मिल सकते हैं कि क्‍या इस ब्रह्मांड में इंसान अकेला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+