शाहरुख की हीरोइन पाकिस्तानी नेताओं को करती थी ट्रैप, बाजवा और फैज से थे संबंध... भूचाल मचाने वाला खुलासा
सेवानिवृत्त पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी आदिल राजा अब एक YouTuber हैं। उनके पास लगभग 3 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। वह 'सोल्जर स्पीक्स' के नाम से अपना चैनल चलाते हैं।

Image: File
श्रीदेवी संग फिल्म 'मॉम' में काम करने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल एली एक बार फिर से विवादों में हैं। इस बार, वह अपनी छवि खराब करने के लिए एक पूर्व पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी पर भड़कने के बाद चर्चा में आई हैं। पूर्व पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी आदिल राजा ने अपने YouTube चैनल पर कई अभिनेत्रियों का अपरोक्ष रूप से नाम लेते हुए उन्हें पाकिस्तानी सेना का एक टूल बताया था। आदिल राजा ने कहा था कि पाकिस्तान सेना पाकिस्तानी अभिनेत्रियों का इस्तेमाल हनी ट्रैप के रूप में करते हैं।

नेताओं को हुस्न के जाल में फंसाने का आरोप
सेवानिवृत्त पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी आदिल राजा अब एक YouTuber हैं। उनके पास लगभग 3 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। वह 'सोल्जर स्पीक्स' के नाम से अपना चैनल चलाते हैं। उन्होंने दावा किया कि सजल सहित कई अभिनेत्रियों को सेना द्वारा 'हनी ट्रैप' के रूप में इस्तेमाल किया गया था। हाल ही में, आदिल राजा ने अपने चैनल पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने दावा किया कि कुछ पाकिस्तानी अभिनेत्रियां और मॉडल नेताओं को फंसाने के लिए जनरल (सेवानिवृत्त) बाजवा और पूर्व आईएसआई प्रमुख फैज हमीद के साथ काम कर रही थीं।

सजल अली ने दी प्रतिक्रिया
इसके बाद इन अभिनेत्रियों को अपने बचाव के लिए सोशल मीडिया पर आना पड़ा और उन्होंने ‘उनके बारे में फर्जी खबरें फैलाने' के लिए पूर्व सैन्य अधिकारी की जमकर क्लास लगाई। सजल अली ने ऐसी बातों को बेबुनियाद बताया है और पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड अधिकारी मेजर आदिल रजा पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। सजल ने ट्वीट किया, 'बहुत दुख की बात है कि हमारा देश नैतिक रूप से पतित और बदसूरत होता जा रहा है, यहां किसी भी लड़की के चरित्र पर सवाल उठाना आम बात हो गई है।'

कुब्रा खान ने भी किया पलटवार
अभिनेत्री कुब्रा खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदिल राजा का नाम लेते हुए पलटवार किया। कुब्रा खान ने पूर्व सैन्य अधिकारी को 3 दिनों के भीतर सबूत पेश करने को कहा। उसने यह भी कहा कि वह उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। उसके नोट में लिखा था, "मैं शुरू में चुप रही क्योंकि जाहिर है कि एक नकली वीडियो मेरे अस्तित्व पर हावी नहीं होने वाला है, लेकिन आपको लगता है कि कोई रैंडम लोग मुझे पे बैठे बिठाए उंगली उठाएंगे और मैं चुप बैठी रहूंगी तो ये आपकी सोच है।"

मेहविश ने भी जमकर सुनाई खरी-खोटी
कुबरा और सजल के बाद, महविश ने भी सार्वजनिक रूप से सामने आने और राजा के 'निराधार आरोपों' की निंदा करने का फैसला किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा स्टेटमेंट भी शेयर किया और लिखा कि वह 'किसी को भी इस तरह अपना नाम बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगी।' उनकी पोस्ट में लिखा कि सस्ती शोहरत पाने के लिए लोग क्या कुछ कर जाते हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री ने उन लोगों की भी खिंचाई की जो ऐसी बातों पर यकीन कर रहे हैं। मेहविश हयात वही अभिनेत्री हैं जिनका नाम माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ भी जोड़ा जा चुका है।

माहिरा खान ने क्या कहा?
शाहरुख खान की अभिनेत्री रह चुकीं माहिरा खान ने अभी तक पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि आदिल राजा के दावों के बाद पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल आ गया है और अभिनेत्रियों के इस पर विरोध जताने के बाद आदिल राजा चारों ओर से घिर गए हैं। उन्होंने सफाई दी कि मैंने जिन नामों को बताया है, उन नामों से पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया में कई मॉडल और अभिनेत्रियां हैं। मैं किसी नाम का ना तो समर्थन करता हूं और न ही सोशल मीडिया पर किसी नाम लिए जाने की निंदा करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications