US में छिड़ी है बड़ी बहस, सब्जेक्ट है कुत्ते को कैसे पहनाएं पैंट?

न्यूयॉर्क। यूएस में एक ऑनलाइन डिबेट चल रहा है। इस डिबेट का सब्जेक्ट जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां सब्जेक्ट है कि डॉगी को किस तरह पैंट पहनाई जानी चाहिए। फेसबुक पर एक फोटो वायरल होने के बाद #dogpants टॉपिक ट्रेंड होने लगा है। पिछले 12 घंटे में इस टॉपिक पर औसतन हर दो मिनट में एक ट्वीट हुआ है।

Everyone’s arguing about how dogs should wear pants
डिबेट की शुरुआत यहां से हुई। मैग्जि़म मैगजीन के जेरेड केलर ने मंगलवार को एक फोटो ट्वीट किया। केलर ने बताया कि उनके स्कूल के वक्त के एक दोस्त ने एक फेसबुक पेज से इसे शेयर किया था।
इस पेज के एडमिन नॉर्बर्ट से जब केलर ने कॉन्टैक्ट किया तो उन्होंने बताया कि कुछ डॉगी को पेंट पहने देख उन्होंने यह डिबेट शुरू करने की सोची थी।

इसे लेकर दो इमेज भी पोस्ट की गई। एक में डॉगी को पीछे से और दूसरे में नीचे से पैंट पहनाई गई है। नॉर्बर्ट ने कहा, ''मैंने देखा कि एक डॉगी को अलग तरह से पैंट पहनाया गया है। इसके बाद मैंने सोचा कि अगर उसे पीछे से पैंट पहनाया जाता है तो वह और अच्छा होगा। इसी के बाद मैंने दोनों इमेज ड्रा की।'' उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीते फरवरी में एक ड्रेस के कलर को लेकर भी इसी तरह का ऑनलाइन डिबेट हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+