यूरोपीय आयोग ने यूक्रेन को दी 300 मिलियन यूरो की पहली किस्त
लंदन। रूस के खिलाफ युद्ध के बीच यूरोपीय आयोग ने यूक्रेन की आर्थिक मदद के ऐलान की पहली किस्त भेज दिया है। इस बात की जानकारी यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष र्सुला वॉन डेर लेयेन ने दी है। उन्होंने बताया कि आज हमने यूक्रेन को आपातकालीन मैक्रो-वित्तीय सहायता में €300 मिलियन का वितरण किया। यह €1.2 बिलियन के पैकेज का पहला भुगतान है और भी बहुत कुछ आएगा।

बीते गुरुवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने बुधवार को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ मानवीय गलियारों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। जेलेंस्की ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बातचीत के दौरान ''नागरिकों के लिए प्रभावी मानवीय गलियारों को सुनिश्चित करने की आवश्यकता'' पर सहमत हुए। जेलेंस्की ने जिक्र किया कि उन्होंने यूक्रेन के लिए यूरोपीय संघ की सदस्यता का मुद्दा फिर से उठाया तथा रूस के खिलाफ ईयू के एक और प्रतिबंध पैकेज के लिए आभार व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications