रूसी सेना ने यूक्रेन के न्यूक्लियर पॉवर प्लांट पर की भारी बमबारी
कीव, 03 मार्च। यूक्रेन के सबसे बड़े पॉवर प्लांट पर रूसी सैनिकों ने बड़ा हमला बोला है। रिपोर्ट के अनुसार जेपोरजिया में रूसी सेना ने न्यूक्लियर पॉवर प्लांट पर बड़ा हमला बोला है। जिसके बाद यहां से काफी धुंआ उठ रहा है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमीत्रो कुलेबा ने रूस से अपील की है वह यहां तत्काल फायरिंग रोक दे और फायर फाइटर्स को जाने दे। उन्होंने कहा कि यह यूरोप का सबसे बड़ा न्यूक्लियर पॉवर प्लांट है।
Recommended Video

इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि रूस की सेना जेपोरिझिया न्यूक्लियर पॉवर प्लांट पर हर तरफ से हमला कर रही है, यह यूरोप का सबसे बड़ा न्यूक्लियर प्लांट हैं। प्लांट में हमले के बाद धुंआ निकल रहा है। विदेश मंत्री ने कहा कि रूस को तुरंत सीज फायर करना चाहिए, दमकल कर्मियों को जाने की अनुमति देनी चाहिए, सुरक्षित जोन बनाने देना चाहिए।
ओपन न्यूक्लियर नेटवर्क के डायरेक्टर लौलार रॉकवुड ने बताया कि इस युद्ध से यूक्रेन की इलेक्ट्रिसिटी ग्रिट पर असर पड़ सकता है जोकि पूरी तरह से न्यूक्लियर पॉवर पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि सैन्य कार्रवाई इस प्लांट के आसपास न्यूक्लियर इंस्टालेशन पर खतरा है, इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। बुधवार को रूसी सेना शहर के भीतर टैंक लेकर पहुंची और यहां पॉवर प्लांट को नष्ट करने की कोशिश की लेकिन यहां स्थानीय निवासी, कामगारों ने प्लांट की ओर इकट्ठा हो रहे हैं। बता दें कि यहां पर यूक्रेन के चार सक्रिय न्यूक्लियर प्लांट हैं।
वहीं इंटरनेशनल एटोमिक एनर्जी एजेंसी ने ट्वीट करके कहा कि हमे जेपोरिजिया के न्यूक्लियर पॉवर प्लांट पर हमले की जानकारी मिली है, हम यूक्रेन की सरकार के संपर्क में हैं। आईएईए के डायरेक्टर जनरल राफेल मारियानो ग्रोसी ने यूक्रेन के पीएम से बात की है। उन्होंने अपील की है कि यहां पर सेना का इस्तेमाल ना किया जाए, अगर रिएक्टर पर विस्फोट होता है तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications