कोरोना वायरस चीन द्वारा छुपाई गई एक आपराधिक साजिश: EU क्रॉनिकल

ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ क्रॉनिकल के मुताबिक, कोरोन वायरस चीन द्वारा छुपाई गई एक आपराधिक साजिश है। जिसने पूरी मानव जाति को खतरे में डाल दिया है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को बर्वाद करके रख दिया है। यूरोपियन न्यूज वेबसाइट ने कहा कि, यह वायरस ना सिर्फ पूरी दुनिया में भू-राजनीति अस्थिरता पैदा करेगा बल्कि लोगों और सरकारों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा कर देगा।

EU Chronicle says COVID-19 cover up by China akin to criminal conspiracy

न्यूज वेबसाइट ने चीन पर आरोप लगाया कि, चीनी नेतृत्व ने न केवल वायरस की उत्पत्ति और प्रसार की महत्वपूर्ण प्रारंभिक जानकारी छिपाई बल्कि दूसरे देशों में इसे फैलने से रोकने के प्रभावी उपायों की घोषणा करने में भी देरी की। क्रॉनिकल ने आरोप लगाया कि, चीन ने दुनिया में अपने प्रयासों के महिमामंडन के लिए देश में कोरोना वायरस से हुई मौतों की सही जानकारी भी छुपाई है।

वुहान को बंद किए जाने से बहुत पहले ही इंसानों से इंसानों में SARS जैसी बीमारी को लेकर चिंता जताई गई थी। जिस पर चीनी नेतृत्व और WHO ने संज्ञान लिया था। लेकिन इस दौरान चीन ने कोरोना वायरस की जानकारी दुनिया से छुपाकर रखी। इन खतरों की परवाह किए बगैर चीन ने इस दौरान खतरे के खिलाफ उठने वाली आवाजों को चुप करवा दिया। इस बात से साफ पता चलता है कि, व्हिसलब्लोअर डॉक्टर एई फेन और ली वेनलियांग को अचानक गायब कर दिया गया या फिर चुप करवा दिया गया।

वेबसाइट ने आरोप लगाया कि, इस वायरस का विश्लेषण करने वाली प्रयोगशालाओं को वायरस के वास्तविक स्रोत का पता लगाने वाले नमूनों को नष्ट करने का निर्देश दिए गए। जब शंघाई पब्लिक हेल्थ क्लिनिकल सेंटर ने वायरस के जीनोम अनुक्रम को प्रकाशित किया तो इसे बंद कर दिया गया। इस दौरान जो स्वास्थ्यकर्मी बीमार पड़े उनकी जानकारी को छुपाया गया और मानव संचरण के शुरुआती जानकारी को भी छुपाया गया। यही नहीं जनवरी की शुरुआत में अमेरिका ने जब वुहान में चिकित्सा विशेषज्ञों को भेजने का प्रस्ताव दियो तो चीन की केंद्र सरकार द्वारा अस्वीकार कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+