Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स जीतने वाले अभिनेता अजीज अंसारी पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

Recommended Video

    Golden Globe Award Winner Aziz Ansari ने molestation के आरोपों पर दिया ये जवाब । वनइंडिया हिंदी

    न्यूयार्क। हाल ही में गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड में बेस्ट एक्टर का खिताब जीतने वाले एक्टर अजीज अंसारी के बारे में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, भारतीय मूल के इस अभिनेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है, ये आरोप लगाया है ब्रुकलिन की एक 23 वर्षीय महिला फोटोग्राफर ने, जिसने मीडिया में अंसारी के बारे में कई हैरत अंगेज बातें कही है। न्यूज डॉट कॉम में छपी खबर के मुताबिक महिला फोटोग्राफर ने कहा है कि वो अंसारी से पहली बार 2017 में एमी अवार्ड की एक पार्टी के बाद मिली थी।

    जल्द ही दोनों में दोस्ती हो गई...

    जल्द ही दोनों में दोस्ती हो गई...

    दोनों को एक-दूसरे की कंपनी काफी पसंद आई इसलिए उनका मिलना जारी रहा, दोनों में धीरे-धीरे दोस्ती हो गई, दोनों को ही महसूस होने लगा कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। महिला ने कहा कि इसलिए हम लोग रोज मिलने लगे लेकिन एक दिन अंसारी ने जब उन्हें अपने न्यूयॉर्क सिटी में बने अपार्टमेंट पर बुलाया तो इस मुलाकात के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना उसने ख्वाब में भी कभी नहीं कर सकती थी।

    महिला ने लगाए संगीन आरोप

    महिला ने लगाए संगीन आरोप

    महिला का आरोप है कि अंसारी ने उसे घर बुलाकर उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की, वो लगातार उसे 'किस' कर रहे थे और उस पर 'ओरल सेक्स' का दवाब डाल रहे थे। पहले तो महिला ने अंसारी को समझाने की कोशिश की और उसके बाद विरोध किया लेकिन अंसारी उसकी बात सुनने को तैयार ही नहीं थे।

    महिला को प्यार में मिला धोखा

    महिला को प्यार में मिला धोखा

    महिला ने कहा कि अंसारी लगातार मेरे ऊपर प्रेशर बना रहे थे, उनके घर पर उस वक्त टीवी चल रहा था इसलिए मेरा चीखना किसी ने सुना नहीं, जैसे-तैसे करके मैं घर से बार निकलकर कैब करके अपने पहुंची। मैं पूरे रास्ते रोती ही रही, मैंने घर पहुंचकर अंसारी को मैसेज किया कि जो कुछ भी आपके घर पर हुआ वो आपके लिए सकून भरा होगा लेकिन मेरे लिए ये किसी बुरे ख्वाब से कम नहीं था, जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी।

    आंसारी ने मांगी थी माफी

    आंसारी ने मांगी थी माफी

    इस मैसेज का अंसारी ने जवाब भी दिया कि मुझे यह सब सुनकर बहुत दुख हुआ, शायद मेरी डिनर डेट पर हुईं चीजों को गलत ढंग से समझा गया, मैं सारी चीजों के लिए माफी मांगता हूं, हालांकि महिला ने कहा कि उस दिन के बाद मैं कभी भी अंसारी से नहीं मिली।

     तमिलनाडु से अनोखा रिश्ता

    तमिलनाडु से अनोखा रिश्ता

    गौरतलब है कि अजीज अंसारी का जन्म कोलंबिया में एक तमिल मुस्लिम परिवार में हुआ है। उनका परिवार भारत के तमिलनाडु से ताल्लुक रखता है। अंसारी का पूरा बचपन South Carolina में ही बीता है। अजीज ने स्नातक की पढ़ाई न्यूयार्क से की है तो वहीं उनके माता-पिता दोनों ही मेडिकेल क्षेत्र से संबंध रखते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+